राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर क्या कहा?
राजपाल यादव चेक बाउंस केस में जेल होकर आए हैं। उन्होंने 2010 में अता पता लापता नाम की फिल्म बनाने के लिए ₹5 करोड़ का कर्ज लिया [संगीत] था। इंटरेस्ट वगैरह जुड़ाकर यह कर्ज बढ़कर 10 करोड़ 40 लाख तक जा पहुंचा। आज 16 साल बाद भी उन्होंने देनदार को उनके पूरे पैसे वापस नहीं चुकाए हैं। मगर इस बीच राज्यपाल ने यह दावा जरूर कर दिया है कि उनके पास 1200 करोड़ का काम आया हुआ है। राजपाल ने 2010 में मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के माधव गोपाल अग्रवाल से यह पैसे उधार लिए थे। मगर उन्होंने जो फिल्म बनाई वो बॉक्स ऑफिस
पर केवल ₹38 लाख ही कमा पाई थी। इस वजह से उन पर भारी कर्ज आ गया था और वो यह पैसे लौटा नहीं सके। माधव गोपाल की मानें तो वो अपने पैसों के लिए राजपाल के आगे रोए गिड़गिड़ाए थे। मगर जब उससे भी बात नहीं बनी तो उन्होंने राजपाल पर केस कर दिया। तब से अब तक यह केस चल रहा है। राज्यपाल इस मामले में दो बार जेल भेजे जा चुके हैं। पिछले दिनों उन्हें उनकी भतीजी की शादी के नाम पर दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। खैर शादी वगैरह के काम से निपटकर राजपाल और उनके वकील ने पिछले दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। उसमें उन्होंने आरोप लगाया कि माधव गोपाल ने पैसे के लिए नहीं बल्कि उन्हें जेल भेजने के मकसद से उन पर केस किया था। राजपाल ने दावा
किया कि वो अक्सर प्रोड्यूसर्स की सहूलियत के लिए फ्री में काम करते हैं। साथ ही वो अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए न्यू कमर्स को मौका भी देते हैं। इसी प्रेस मीट के दौरान अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए वो कहते हैं अगले 7 सालों में मेरे पास ब्रांडिंग से जुड़े 1200 करोड़ का काम है। मेरे पास चार एग्रीमेंट साइन है। इसमें फिल्मों का नाम शामिल नहीं है। कोई प्रोजेक्ट ₹200 करोड़ का है तो कोई 2000 करोड़ का। इसमें कुछ मेरी फीस है और कुछ प्रोजेक्ट में मेरी हिस्सेदारी। मेरे
लाइनअप में 10 फिल्में शामिल हैं। राजपाल के जेल जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए थे। इनमें सलमान खान, सोनू सूद, अजय देवगन और वरुण धवन जैसे नाम शामिल है। साथ ही कई फैंस ने भी उनके लिए क्राउड फंडिंग की थी। राजपाल ने बगैर नाम लिए सबको शुक्रिया कहा। पर साथ ही यह भी कहा कि वह जल्द ही सबके पैसे वापस लौटा देंगे। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। मैं हूं कनिष्का। आप देख रहे हैं ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]


