हेलो, मैं हूं कनिष्का और आप देख रहे हैं द सिनेमा शो। आज के एपिसोड में हम बताएंगे कि रामायण का फर्स्ट कट देखकर अमेरिकी ऑडियंस के होश क्यों उड़ गए। संजू लीला भंसाली की लव एंड वॉर का बजट 400 करोड़ के पार कैसे चला गया और कार्तिक आर्यन की तू मेरी जिंदगी है को 2027 के लिए क्यों टाल दिया गया? इन सभी खबरों पर चर्चा करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं आज की खबरों का सिलसिला। लिनाडो डिकैपियो स्टारर हिट टू में क्रिश्चियन बेल को लिए जाने की खबरें थी। हाल ही में न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में क्रिश्चियन बेल ने फिल्म में अपनी कास्टिंग कंफर्म कर दी है। माइकल मैन इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। वो अगस्त में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। यंग डायरेक्टर केन पार्संस की हॉरर फिल्म बैक रूम्स का टीजर आया है। ऑस्क
र नॉमिनी एक्टर चिवेटल एजीओ और रनेट रसपे इसमें लीड रोल्स में है। टीज़ में एक फर्नीचर शोरूम के बेसमेंट में एक खुफिया दरवाजा नजर आता है। इसके अंदर जाने पर डरावनी घटनाएं घटती है। A24 स्टूडियो इसे प्रोड्यूस कर रहा है। 20 साल केन पार्संस इस स्टूडियो की फिल्म डायरेक्ट करने वाले यंगेस्ट डायरेक्टर हैं। गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू हो गई है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें प्रियामणि को कास्ट किया गया है। आज 25 फरवरी से अजय देवगन भी इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का रोल करने वाले हैं। उनके अलावा अशद बारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े भी इस सीक्वल में नजर आएंगे। खबर है कि करीना क
पूर भी गोलमाल फाइव में काम करेंगी। मगर अभी रोहित शेट्टी या करीना की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। नवंबर में गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में रणबीर सिंह भी शामिल हुए थे। मंच पर उन्होंने कांतारा के पंजुरली देव की भौंडी नकल की थी और देवी को भूत भी कहा था। ऋषभ शेट्टी सामने ही बैठे थे। उनकी इस हरकत से गुस्साए लोगों ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। 24 फरवरी को कर्नाटक हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। पीटीआई के मुताबिक कोर्ट ने पुलिस को रणवीर के खिलाफ सख्त कदम ना उठाने के निर्देश तो दिए मगर उन्हें लताड़ भी लगाई। बेंच ने कहा आप रणवीर सिंह हो या फिर कोई और एक एक्टर के तौर पर आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। लोग आपसे प्रभावित होते हैं। बेलगाम भाषा का इस तरह से इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। प्रतिभा के नाम पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का अधिकार आपको नहीं है। लोकप्रियता किसी भी कानून के ऊपर नहीं होती। इंटरनेट कुछ नहीं भूलता। जो भी आप
ने किया उसका रिकॉर्ड हमेशा रहेगा। इस मामले की अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी। संजय लीला भंसाली इन दिनों रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को लेकर लव एंड वॉर नाम की एक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग खींचती ही चली जा रही है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भंसाली ने इस फिल्म के लिए 120 दिन की शूटिंग तय की थी। मगर अब तक इस फिल्म के लिए 175 दिन की शूटिंग की जा चुकी है और 25 दिन की शूटिंग अब भी बाकी है। इसमें तीन गाने और एक ड्राटिक सीक्वेंस शूट किया जाएगा। इसकी वजह से जो फिल्म ₹350 करोड़ में प्लान की गई थी उसका बजट ₹425 करोड़ पहुंच गया है। त्यौहार पर फिल्मों को रिलीज़ करने का चलन पुराना है क्योंकि छुट्टियों के वक्त थिएटर्स में भारी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। मगर 15 साल बाद 2026 में पहली बार ऐसा हुआ कि होली के मौके पर कोई हिंदी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है। जिसकी वजह से थिएटर्स खाली चल रहे हैं। इसके पीछे की वजह है T20 का वर्ल्ड कप। पहले मर्दानी 3 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली मगर इस क्रिकेटिंग इवेंट की वजह से वाईआरएफ ने इसे 30 जनवरी के लिए प्रीपोनड कर दिया। पति-पत्नी और वह दो 4 मार्च के लिए शेड्यूल थी मगर उसे 8 मई के लिए
पोस्टपोन कर दिया गया। अब थिएटर मालिक धुरंधर 2 और टॉक्सिक के भरोसे ही बैठे हैं जो 19 मार्च को रिलीज होगी। सीता और गीता, शोले शान यह वो फिल्में हैं जिनके कैरेक्टर्स आइकॉनिक हैं। खबर है कि यह किरदार नए प्रोजेक्ट्स में एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आएंगे। रमेश सिप्पी के भतीजे शहजाद सिप्पी ने मिड डे से बातचीत में बताया कि वो बीते एक दशक से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। सबसे पहले वो किसी आइकॉनिक कैरेक्टर पर बेस्ड एनिमेशन फिल्म लाएंगे। यह सितंबर अक्टूबर में रिलीज होगी। फिर एक थिएटिकल फिल्म आएगी। यह प्रीक्वल या स्पिन ऑफ भी हो सकती है। इसकी शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी। 24 फरवरी को रिपोर्ट आई कि फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली को मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। बताया गया कि उनकी छाती में दर्द उठा था। जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में ले जाया गया। मगर भंसाली की फैमिली ने इससे इंका
र कर दिया है। उन्होंने इसमें स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि भंसाली को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था। अरिजीत सिंह ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला। इसमें उन्होंने अपने फैंस को बताया कि उन्होंने नए असाइनमेंट्स लेने बंद कर दिए हैं। मगर उनके पिछले कमिटमेंट्स काफी सारे हैं। इसलिए अगले काफी समय तक उनके गाने फिल्मों में आते रहेंगे। सिर्फ इस साल ही नहीं उनके कुछ गाने अगले साल आने वाली फिल्मों में भी होंगे। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म है जवानी तो इश्क होना है कि रिलीज़ डेट आ गई है। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसे डेविड धवन डायरेक्ट करेंगे। द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक 23 फरवरी की शाम नितेश तिवारी की रामायण की टेस्ट स्क्रीनिंग रखी गई थी। मेकर्स ने फिल्म को लॉस एंजेलिस के सिनेमार क्ले विस्टा मूवी स्क्रीन पर प्रीमियर किया था। इस दौरान 18 से 60 साल की उम्र तक के दर्शकों को न्योता भेजा गया था। मेकर्स यह देखना चाहते थे कि फिल्म अलग-अलग एज ग्रुप के लोगों को कैसे अपील करती है। फिल्म में कोई इंटरवल भी नहीं था। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ट
स्क्रीनिंग को दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। लोग फिल्म के लार्जर देन लाइफ स्केल और वर्ल्ड क्लास विजुअल इफेक्ट्स की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इसकी कहानी और स्क्रीन प्ले भी लोगों के बीच चर्चा बटोर रही है। खास बात यह है कि मेकर्स ने अभी केवल फिल्म का फर्स्ट कट ही दिखाया है। यानी इस पर अभी काफी काम बाकी है। मगर यह रफ कट भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। कार्तिक आर्यन और अनुराग बासू लंबे समय से तू मेरी जिंदगी है। फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह म्यूजिकल लव स्टोरी विवादों में पड़ी। इसके रीशूट होने की भी खबरें आई। यही नहीं इसके पूरे होने से पहले कार्तिक ने एक आध अन्य फिल्में भी निपटा ली। मगर अनुराग की मूवी अब तक अटकी हुई है। इस फिल्म पर लेटेस्ट अपडेट ये है कि इसे एक बार फिर टाल दिया गया है। अब ये फिल्म मिड 2027 के बाद ही रिलीज़ हो पाएगी। अब बारी है आज के फिल्म रेकमेंडेशन की। आज हम आपको जो फिल्म सुझाएंगे उसका नाम है एनएच 10 अनुष्का शर्मा स्टार ये फिल्म एक ऐसे जोड़े के बारे में है जो एक लॉन्ग ड्राइव के लिए निकलते हैं। इस रोड ट्रिप के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा होता है जो उनकी जिंदगी को खतरे में डाल देता है। ऑनर किलिंग के आसपास डेवलप की गई एक धारदार सोशल थ्रिलर फिल्म है यह। एनएच 10 को Zee5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है। आज का शो लिखा था मेरी साथी अंकिता ने। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।