संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर की शूटिंग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही [संगीत] है। कायदे से इस फिल्म को 4 महीने यानी 120 दिन में पूरी तरह शूट हो जाना चाहिए था मगर उन्होंने 6 महीने का समय ले लिया है। इसके बाद भी 2 महीने की शूटिंग अब तक बची हुई है। इस देरी का नतीजा ये हुआ कि फिल्म अपने तय बजट से कहीं [संगीत] आगे निकल चुकी है। रिपोर्ट है कि लव एंड वॉर को बनाने में ₹400 करोड़ से ऊपर का खर्च आने वाला है।
वह भी तब जब रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को अप्रट कोई फीस नहीं दी गई [संगीत] है। लव एंड वॉर को शुरुआत में 120 दिनों में शूट करने का टारगेट रखा गया था। मगर भंसाली इसमें परफेक्शन लाने की कोशिश में काफी समय [संगीत] लेने लग गए। इस वजह से एकद बार नहीं बल्कि कई बार यह मूवी डिले हो गई। [संगीत] अब तक 175 दिनों की शूटिंग हो चुकी है। फिर भी फिल्म के तीन गानों और एक बड़े ड्रामेटिक सीक्वेंस को फिल्माया जाना बाकी है। इसमें काफी समय लगने वाला है। खबर है कि भंसाली इस प्रोजेक्ट को 50 दिन और शूट करेंगे। [संगीत] मगर इस चक्कर
में फिल्म अपने तय बजट से ₹75 करोड़ आगे चली गई है। वैरायटी इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया लव [संगीत] एंड वॉर का बजट ओरिजिनली ₹350 करोड़ था। मगर अब इसकी लागत बढ़कर ₹425 करोड़ पर पहुंच गई [संगीत] है। यह भंसाली के करियर की सबसे महंगी फिल्म है। इस आंकड़े में फिल्म के लीडिंग एक्टर्स रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फीस को नहीं जोड़ा गया है। उन्होंने फिल्म के बैक एंड प्रॉफिट से हिस्सेदारी लेने का फैसला [संगीत] किया है। इससे उन्हें एडवांस फीस नहीं मिलेगी बल्कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से उन्हें पैसों का भुगतान होगा। फिल्म में ज्यादातर पैसे खुद भंसाली ने लगाए हैं। हालांकि उन्होंने इस [संगीत] बजट का एक बड़ा हिस्सा पहले ही वसूल लिया है। उन्होंने फिल्म के नॉन
थिएट्रिकल राइट्स बेचकर ₹200 करोड़ से अधिक [संगीत] कमा लिए हैं। बताया जा रहा है कि Netflix ने लव एंड वॉर के ओटीटी राइट्स को ₹130 करोड़ में खरीदा है। वहीं सारेगामा ने इसके म्यूजिक राइट्स के लिए ₹35 करोड़ दिए हैं। फिल्म के सेटेलाइट राइट्स को [संगीत] भी 35 से ₹40 करोड़ में बेचे जाने की रिपोर्ट्स आ रही है। बावजूद इसके फिल्म का बढ़ा हुआ बजट इसे खतरे में डाल रहा है। [संगीत] फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। पर रणबीर की मानें तो भंसाली इसे
[संगीत] 2027 की शुरुआत में रिलीज़ कर सकते हैं। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस [संगीत] पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]