रणबीर कपूर की रामायण के मेकर्स ने क्रिस्टोफर नोलन को क्यों हायर किया? | ओपेनहाइमर | यश
रणबीर कपूर स्टारर रामायण को ग्लोबल इवेंट बनाने में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। खबर है कि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इस प्रोजेक्ट के लिए ऑस्कर विनिंग फिल्म मेकर क्रिस्टोफर नोलेन को हायर किया है। वो फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का जिम्मा संभालेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो वो फिल्म की एडिटिंग, वीएफएक्स, [संगीत] साउंड डिजाइन और कलर ग्रेडिंग वगैरह को सुपरवाइज करेंगे। उसे पॉलिश करने में मदद करेंगे। इंटरनेट पर खबरें चल रही है कि मेकर्स ने रामायण को परफेक्ट
बनाने के लिए नोलन के अलावा सिनेमेटोग्राफर होएतेवान होएमा को भी हायर किया [संगीत] है। नोलन को बैटमैन द डार्क नाइट ट्रिलॉजी, इंसेप्शन, इंटस्टलर और ओपन हैमर जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। ओपन हाइमर की वजह से उन्हें [संगीत] ऑस्कर दिया गया था। दूसरी तरफ होएते ने बतौर सिनेमेटोग्राफर जेम्स बॉन्ड स्पेक्टर, [संगीत] इंटस्टलर, डनकर और ओपन हैमर जैसी मूवीज में काम किया है। ओपन हैमर के लिए उन्हें भी ऑस्कर मिला था। नमित और चार्ल्स रोवन इन दोनों बड़े नामों को काफी पहले से रामायण में जोड़ना चाहते थे। इस फैसले में रोवन का बड़ा योगदान बताया जा रहा है। नमित और यश के अलावा वो भी रामायण के को प्रोड्यूसर हैं। इससे पहले उन्होंने द डार्क
नाइट ट्रिलॉजी और बैटमैन वर्सेस सुपरमैन जैसी सुपर हीरो फिल्में बनाई हैं। ओपन हाइमर प्रोड्यूस करने के लिए उन्हें ऑस्कर दिया गया था। उस फिल्म में उन्होंने नोलन और होएते के साथ काम किया था। इसलिए उन्हें महसूस हुआ कि यह दोनों नाम अपने क्राफ्ट से रामायण को और बड़े स्केल पर ले [संगीत] जा सकते हैं। खासकर फिल्म के वीएफएक्स और विजुअल अपील को बेहतर करने में उनकी काफी राय मददगार [संगीत] साबित हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक नोलन और होएते अगस्त 2026 में रामायण पर अपना काम शुरू करेंगे। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए 72 दिनों का शेड्यूल फिक्स किया है। नोलन को रामायण की कहानी [संगीत] मालूम है। इसलिए वो फिल्म के फाइनल कट को अप्रूव करने में अपना योगदान देंगे। उन्हीं के देखरेख में जेनिफर लेम फिल्म की एडिटिंग करेंगी। उन्हें ब्लैक पैंथर, [संगीत] वकांडा, फॉरएवर और ओपन
हाइमर की एडिटिंग के लिए जाना जाता है। उन्हें भी ओपन हाइमर के लिए बेस्ट एडिटिंग का ऑस्कर अवार्ड दिया गया था। एक तरह से देखा जाए तो रामायण पर कम से कम सात ऑस्कर अवार्ड काम कर रहे हैं। नोलन, होएते और जेनिफर के अलावा नमित, चार्ल्स रोबन, हंस जिमर और ए आर रहमान को भी अपनी-अपनी फील्ड का ऑस्कर मिल चुका है। रामायण को खास आई मैक्स के लिए तैयार किया जा रहा है। नोलन इस फॉर्मेट के एक्सपर्ट माने जाते हैं। होए [संगीत] फिल्म की कलर ग्रेडिंग पर काम करेंगे ताकि फिल्म बड़ी स्क्रीन पर जबरदस्त दिखे। इस पूरे प्रोसेस के दौरान डायरेक्टर नितेश तिवारी खुद भी वहां मौजूद रहेंगे।
बताया जा रहा है कि यह पूरा शेड्यूल अगस्त से शुरू होकर 22 अक्टूबर तक चलेगा। हालांकि मेकर्स ने अब तक इस बारे में औपचारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा है। इस पूरी खबर पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]


