रणवीर की फिल्म धुरंधर को लेकर शत्रुघ्न ने ये क्या कह दिया? शत्रुघ्न ने धुरंधर पर क्या कहा?

पिछली बार भी अगर आपको याद हो बहुत अच्छे हालांकि मेरे मित्र भी हैं लेकिन बहुत लर्नड भी हैं और उन्होंने बड़ी कोशिश की थी यहां पे तो आपको पता है नतीजा क्या हुआ था। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने जो बातें कही हैं, वह सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। शत्रुघ्न सिन्हा वही हैं जो अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी ज्यादा फेमस रह चुके हैं और अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने रणवीर सिंह की इस फिल्म को लेकर जो बातें कही हैं, वह

आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए चलिए जानते हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा ने आखिरकार धुरंधर फिल्म को लेकर अपना क्या रिएक्शन दिया है। अब रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का जादू अभी भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया था। अब फिल्म के दूसरे भाग धुरंधर द रिवेंज के रिलीज से पहले अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने

फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया और इस फिल्म की जमकर तारीफें की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि धुरंधर कोई प्रोपोगेंडा फिल्म नहीं है बल्कि एक बेहतरीन और ईमानदारी से बनाई गई फिल्म है। उन्होंने फिल्म की कहानी, निर्देशन और तकनीकी पक्षों की खुलकर सराहना की है। बैंकॉक में तैयार किए गए सेट्स जो फिल्म में पाकिस्तान को दर्शाते हैं, उन्हें भी बेहद वास्तविक और प्रभावशाली बताया। फिल्म की एडिटिंग और सिनेमेटोग्राफी को उन्होंने शानदार बताया है। उनके मुताबिक हर सीन को बड़े ही खूबसूरत तरीके से पेश किया गया है। वहीं कलाकारों की

बात करें तो रणवीर सिंह ने भारतीय खुफिया जासूस के किरदार में जान डाल दी है। उनका अभिनय दमदार और प्रभावशाली है। संजय दत्त और अक्षय खन्ना ने भी अपनी भूमिकाओं से अलग पहचान बनाई है। राकेश बेदी ने अपने किरदार, अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की भी शत्रुघ्न सिन्हा ने जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि निर्देशन बेहद सदा हुआ है और प्रभावशाली है। संगीत और कोरियोग्राफी की बात करें तो फिल्म के गाने शरारत और इश्क जलकर कारवा दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। कुल मिलाकर धुरंधर को शत्रुघ्न सिन्हा ने एक शानदार सिनेमाई अनुभव बताया है और भारतीय सिनेमा की सराहना भी

की है। अब सबकी नजरें टिकी हैं 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली धुरंधर द रिवेंज पर। इस बार फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर यश की ही फिल्म टॉक्सिक से सीधा मुकाबला होने वाला है। देखना दिलचस्प साबित होगा क्या धुरंधर द रिवेंज भी पहले भाग की तरह इतिहास रच पाएगी। आप इस फिल्म को लेकर क्या सोचते हैं? अपनी राय नीचे देख कमेंट सेक्शन के माध्यम से जरूर लिख भेजें। आ