रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का रिश्ता काफी समय से चर्चा में है और अब दोनों शादी रचाने जा रहे हैं। बीते कई दिनों से दोनों की शादी की खबरें तूल पकड़ रही अब आखिरकार दोनों ने इन खबरों पर मुहर लगा दी है। विजय देवर कोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट करके बताया है कि उन्होंने अपनी शादी को द वेडिंग ऑफ विरो नाम दिया है। यह नाम रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को उनके फैंस ने दिया। दोनों की शादी की तैयारियां धूमधाम से
चल रही हैं। उनका सालों का प्यार का रिश्ता अब शादी में तब्दील होने जा रहा है। ऐसे में आइए दोनों की शादी से ठीक पहले हम आपको इस कपल की उम्र, एजुकेशन और नेटवर्थ के बारे में बताते हैं। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि दोनों कलाकारों ने फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत कब और किस फिल्म से की थी। रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था। एक्ट्रेस 29 साल की है। रश्मिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म क्रीक पार्टी से की थी। यह पिक्चर
साल 2016 में रिलीज हुई थी। विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हैदराबाद में हुआ था। विजय अपनी लेडी लव रश्मिका से उम्र में 7 साल बड़े हैं। विजय ने सिनेमा में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नविला से की थी। यह तेलुगु फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। रश्मिका की स्कूली पढ़ाई कुर्ग पब्लिक स्कूल गोनीगोपल से हुई है। इसके बाद उन्होंने मैसूर के इंस्टट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स में प्री यूनिवर्सिटी कोर्स किया। इसके बाद बेंगलुरु के एमएसएस रमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स में मनोविज्ञान पत्रकारिता और अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया
। वहीं विजय ने स्कूल की पढ़ाई श्री सत्य साईं हायर सेकेंडरी स्कूल पुट्टी परथी से की थी। इसके बाद उन्होंने बद्रुका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स से बैचलर ऑफ कॉमर्स यानी बीकॉम में ग्रेजुएशन किया है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से निकलकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अच्छी पहचान बनाने वाली रश्मिका की नेटवर्थ करोड़ों में है। तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और तमिल फिल्मों में काम कर रही रश्मिका की नेटवर्थ फोब्स के मुताबिक ₹66 करोड़ है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए अब 4 से 8 करोड़ तक फीस लेती हैं। इसके अलावा रश्मिका फेमस इंटरनेशनल ज्वेलरी ब्रांड सरोस्की की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा रश्मिका ब्रांड और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी पैसे कमाती हैं। वहीं विजय देवरकोंडा की बात
करें तो उनकी नेटवर्थ लगभग 50 से 70 करोड़ के आसपास है। विजय भी एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए पैसे कमाते हैं। यानी अमीरी के मामले में दोनों लगभग एक दूसरे के बराबर ही हैं। आपको बता दें 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं इनके फंक्शन 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। 3 दिन तक चलने वाली इस शादी में मेहमानों के रुकने का भी खास इंतजाम किया गया है। खबर है कि कपल ने द मोमेंट्स रफल्स उदयपुर और फेयरम उदयपुर होटल बुक किए हैं। वहीं शादी होगी
आईटीसी मोमेंटोज़ में जो उदयपुर से 25 कि.मी. दूर है। अब दोनों के फैंस सोशल मीडिया पर नजरें कड़ाए बैठे हैं और और अपने फेवरेट कपल की फोटो वीडियोस का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।