राजपाल यादव का सलमान खान के मदद वाली वीडियो की सच्चाई

बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में बेल मिल गया है। उन्होंने ₹9 करोड़ ना चुकाने की वजह से कोर्ट के निर्देश के अनुसार तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। तो वहीं राजपाल यादव ने कहा था कि बॉलीवुड में उनका कोई दोस्त नहीं है जो उनकी मदद कर सके। अब इस केस में तो वहीं राजपाल यादव के इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोनू सूद से लेकर सलमान खान तक बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स उनकी मदद के लिए आगे आए। लेकिन राजपाल यादव को शुक्रवार को कोर्ट ने बेल नहीं दिया क्योंकि उन्होंने कई बार जुर्माना भरने का दावा किया है लेकिन वह ऐसा नहीं करते हैं। अब जाकर राजपाल यादव यानी कि शनिवार को बेल मिला और बाद में

उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान खान के बारे में राजपाल यादव एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए नजर आ रहे हैं। आखिर क्या है पूरा मामला और कौन से वीडियो की हम बात कर रहे हैं। चलिए अब आपको आगे की वीडियो में हम बताते हैं। दरअसल बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें राजपाल यादव जेल से निकलने के बाद सलमान

खान के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने सलमान खान को धन्यवाद भी कहा है। उनका वीडियो काफी जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो 2018 का है जब राजपाल यादव जेल में बंद थे। अब उस समय उनको सलमान खान की मदद से ही बेल मिली थी। जिसके बाद उन्होंने सलमान खान को धन्यवाद कहा था और कहा था कि सलमान खान से मिलने उनके वह घर जाएंगे। तो वहीं राजपाल यादव के जेल से बाहर होने के बाद उनका यह वीडियो दोबारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वर्तमान में राजपाल यादव ने सलमान खान के बारे में किसी भी प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। दरअसल साल 2012 में राजपाल यादव ने फिल्म अता पता लापता का निर्देशन किया था। फिल्म की प्रोड्यूसर उनकी पत्नी थी। अब इसी फिल्म के निर्माण के लिए राजपाल यादव ने ₹5 करोड़ का कर्ज

लिया था। अब वह बढ़कर ₹9 करोड़ हो चुका है। अब बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नहीं चली। अब ऐसे में राजपाल यादव को फिल्म में भारी नुकसान हुआ और वह कर्ज नहीं चुका पाए। अब अदालत की ओर से भी उन्हें कई बार अवसर दिए गए लेकिन भुगतान ना होने पर सख्त रुख अपनाया गया। अब इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तिहार जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया था। अदालती आदेश का पालन में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। हालांकि अब राजपाल यादव बाहर हैं और सलमान खान की तारीफ वाली वीडियो भी पुरानी है लेकिन वायरल अब जाकर हो रही है। तो दोस्तों फिलहाल इस वीडियो में इतना ही।