बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा इस वक्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वजह है सुनीता के वह बयान जिसमें उन्होंने गोविंदा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनीता का कहना है कि गोविंदा का स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस के साथ अफेयर है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया है कि वह एक्ट्रेस गोविंदा को शुगर डैडी के रूप में इस्तेमाल कर रही है। सुनीता के इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोग लगातार इस मामले पर अपनी राय भी दे रहे हैं। एक वॉग में सुनीता ने कहा कि उन्हें अभी नहीं पता कि वह
गोविंदा को माफ़ करेंगी या नहीं। उन्होंने कहा कि वह मेरा बचपन का प्यार है। अगर वह सच में सुधर जाए और हमारे रिश्ते में समझदारी आ जाए तो मैं उसे माफ कर दूंगी। सुनीता ने यह भी बताया कि उन्हें न्यूज़ में चल रही बातें सुनना पसंद नहीं है क्योंकि इससे उनका मानसिक तनाव बढ़ता है। इसी बातचीत में सुनीता ने एक बेहद निजी बात की भी शेयर की। उन्होंने कहा कि वह मेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं और इस उम्र में हर महिला को अपने परिवार का सहारा चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय पति और बच्चों का साथ सबसे ज्यादा जरूरी होता है जो तनाव कम करें सपोर्ट करें महिला का ख्याल रखें। वहीं दूसरी तरफ अगर गोविंदा की बात करें तो गोविंदा ने भी इन आरोपों पर अपनी रिएक्शन दिया है। एनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके ऊपर
आरोप लगना कोई नई बात नहीं है। गोविंदा ने यह भी कहा है कि आरोप उनकी बचपन की प्रेमिका यानी सुनीता ने लगाए हैं। उन्होंने माना कि प्यार के मामले में दोनों की नजदीकियां कभी पूरी तरीके से ठीक नहीं रही है। गोविंदा ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी सुपरस्टार एक्ट्रेस के साथ काम किया है। जैसे सुष्मिता से लेकिन उन्होंने कभी किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया। इधर ही गोविंदा ने पत्नी के बयानों की वजह से अपने फैंस और नए कलाकारों से माफी भी मांगी है। उन्होंने मीडिया को भरोसा दिलाया कि वह इंडस्ट्री के नए कलाकारों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं और कोई भी उनकी या उनके प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने से ना डरे। अब सवाल यह है कि क्या गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में फिर से सब कुछ ठीक होगा या यह विवाद आगे और बढ़ेगा। फिलहाल इस मामले पर सबकी नजरें
गड़ी हुई हैं। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि 2019 में आई रंगीला राजा को करने के बाद गोविंदा खाली हाथ घर पर बैठे हुए हैं। कोई भी निर्माता निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेना ही नहीं चाहता है। तभी बड़ी वजह है कि गोविंदा को कोई भी फिल्म नहीं मिल पा रही है। अभी हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि भागम भाग टू से गोविंदा कमबैक कर लेंगे लेकिन उनके कमबैक की राह भी अब मुश्किल होती नजर आ रही है क्योंकि फिल्म के ही एक अभिनेता परेश रावल ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि मनोज वाजपेयी अब गोविंदा की जगह ले चुके हैं और गोविंदा का पत्ता इस फिल्म से साफ हो चुका है। ओवरऑल साफ तौर
पर कहें तो गोविंदा इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। एक उन्हें कोई फिल्म नहीं मिल रही है तो दूसरी ओर पारिवारिक झगड़ों की वजह से उनका बुरा हाल है। यही बड़ी वजह है कि व्या शादियों में जाकर अब उन्हें नाचना तक पड़ रहा है और घर का गुजारा बसर करने के लिए गोविंदा के पास कोई और ऑप्शन नहीं है।