बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो चुके हैं। जेल से बाहर आते ही वह सीधे अपनी भतीजी की शादी के जश्न में शामिल होने पहुंच चुके हैं। मुश्किल वक्त के बाद अब यादव परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है और शादी की जो पहली तस्वीरें सामने आई हैं, वह सच में बहुत शानदार है। राजपाल यादव की भतीजी की शादी का वेन्यू किसी शाही महल
से कम नहीं लग रहा है। NDTV की ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस ग्रैंड वेडिंग में करीब 3000 बारातियों के शामिल होने की उम्मीद है। घर की सजावट और रोशनी देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह जश्न कितने बड़े पैमाने पर हो रहा है। बारातियों और घरातियों के स्वागत के लिए जो दावत तैयार की गई है, वह होश उड़ाने वाली है। मीठे की शुरुआत सात अलग-अलग प्रकार की मिठाइयों से हो रही है। स्टार्टर्स और स्नैक्स में 12 तरह की डिशेस शामिल हैं। और मेन कोर्स में वेज बिरयानी और मटर पुलाव जैसे 15 लजीज डिशेस पेश की जा रही हैं। परिवार के लिए राजपाल यादव की इस शादी में
मौजूदगी बहुत खास मायने रखती है। इतने विवादों और कानूनी पचरों के बाद यह शादी उनके और उनके परिवार के लिए एक नई और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक है। फिलहाल राजपाल यादव को दोबारा खुश देखकर आपको कैसा लगा? क्या आप भी उनकी फिल्मों में वापसी का इंतजार कर रहे हैं? अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताएं।