सैफ अली खान और अमृता सिंह का रिश्ता एक वक्त गॉसिप गलियारों में छाया रहता था। अमृता सिंह ने 1991 में सैफ अली खान संग शादी की थी। और 2004 में दोनों का तलाक हो गया। भले ही सैफ और अमृता के बीच 13 साल का फर्क था। लेकिन फिल्म सेट पर आंखें मिली, प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली। सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर इस रिश्ते से नाखुश थी। उन्होंने अपनी बेटी को शादी ना करने की सलाह दी थी। लेकिन सैफ अली खान नहीं माने। इतना ही नहीं सैफ मुस्लिम और अमृता का हिंदू सिख धर्म होने के कारण भी इस शादी से काफी सवाल उठे थे। सवाल यह भी था कि एक तरफ जहां सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली
खान पटौदी से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था। क्या अमृता को भी ऐसा करना होगा? शादी के बाद सैफ अली खान अपने बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को लेकर परेशान थे क्योंकि उनकी जड़े इस्लाम से जुड़ी थी। दरअसल अमृता सिंह की मां का नाम रुसाना सुल्तान था। वो मुस्लिम थी और सोशल वर्कर थी। जबकि पिता शिविवेंद्र सिंह विलक एक पंजाबी थे और जाट सिख आर्मी ऑफिसर थे। इधर सैफ अली खान
पटौदी खानदान में जन्मे थे। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी एक क्रिकेटर थे और मां शर्मिला टैगोर एक्ट्रेस थी। दोनों ने निकाह किया था और अमृता की पूर्व सास ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और नाम भी बदल लिया था। लेकिन सैफ ने जब अमृता से शादी की थी तो उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक्ट्रेस को कभी धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं किया गया था। सैफ ने
उन अफवाहों का खंडन किया कि जिसमें दावा किया गया था कि निकाह के बाद उन्होंने अमृता पर इस्लाम कुबूल करने का दबाव डाला था। स्क्रीन की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ ने इन बातों को गलत बताते हुए स्ट्रांगली रिएक्ट किया था। [संगीत] उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था अमृता सिंह को कभी मुस्लिम बनने के लिए फोर्स नहीं किया गया। ना ही उन्हें इस्लाम धर्म की प्रैक्टिस को फॉलो करने के लिए कहा गया। हमारे [संगीत] केस में शुरू से ही हर किसी का अपना धर्म वाली चीज थी। मेरे बच्चे सारा और इब्राहिम तब बड़े हो रहे थे। मैंने उनके साथ भी इसी प्रिंसिपल को फॉलो किया था। [संगीत] इंटरफेथ मैरिज के बाद सैफ अमृता अपने ही रिलीजन को फॉलो करते थे। इस पर सैफ ने कहा था जब अमृता गुरुद्वारा जाती तब मैं घर पर बच्चों के
साथ रहता था। उनका ध्यान रखता था। सारा इब्राहिम दोनों धर्म को करीब से देखकर बड़े हुए हैं। इंटरव्यू में सैफ ने बताया कैसे अमृता संग 13 साल की शादी टूटने के बाद उन्हें बच्चों की चिंता सताई थी। एक्टर ने कहा था जब हम अलग हुए थे तो मैं सारा और इब्राहिम को लेकर ज्यादा चिंतित था। [संगीत] वो तब अमृता की कस्टडी में थे। लेकिन मुझे भरोसा था कि अमृता [संगीत] कभी उन्हें किसी तरह से इन्फ्लुएंस करने की कोशिश नहीं करेगी। खासकर हमारे [संगीत] धर्म के मामले में तो बिल्कुल नहीं। फिलहाल इस किस्से के बारे में आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं।