सलमान खान के पापा सलीम खान हुए हॉस्पिटलाइज्ड : कारण आया सामने

सलमान खान के पिता सलीम खान इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। सलीम खान की खराब तबीयत को लेकर हर कोई टेंशन में है। अब इसी बीच सलीम खान की अस्पताल में एडमिट होने की वजह सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि सलीम खान को क्या हुआ है। दरअसल सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर सबसे पहले सीनियर जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने कंफर्म

की। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम साहब को घर पर अचानक बहुत तेज चक्कर आने लगे थे। उनकी हालत देख परिवार घबरा गया और बिना देर किए उन्हें बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद जब डॉक्टर्स ने जांच की तो एक बड़ी वजह सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान को ब्लड क्लॉट की समस्या हुई है। इसी वजह से उन्हें चक्कर आए और कमजोरी महसूस हुई। फिलहाल एहतियात के तौर पर उन्हें

आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। जैसे ही यह खबर मिली तो सलमान खान तुरंत अस्पताल पहुंचे। उनके साथ बहन अलवीरा, अग्निहोत्री और जीजा आयुष शर्मा भी वहां मौजूद दिखे। पूरा खान परिवार इस वक्त सलीम साहब की सेहत को लेकर चिंतित है। फिलहाल हम तो उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के

लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।