दिग्गज फिल्म राइटर सलीम खान को पिछले दिनों माइनर ब्रेन हैमरेज हो गया था। ऐसे में सलमान खान ने 17 फरवरी को उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया। तब से मीडिया तो मीडिया हॉस्पिटल के डॉक्टर्स भी उनकी सेहत को लेकर लगातार अपडेट दे रहे हैं। इस बात ने सलमान को बुरी तरह से नाराज कर दिया है। इतना कि उन्होंने हॉस्पिटल वालों को सलीम खान पर कोई बयान ना देने की नसीहत दी है। लीलावती में सलीम खान की ट्रीटमेंट का जिम्मा डॉक्टर जलील पारकर को मिला है। वह समय-समय पर उनके स्वास्थ्य से जुड़े अपडेट मीडिया को देते रहते हैं। हॉस्पिटल में जब भी इस तरह के सेलिब्रिटी को एडमिट किया जाता है, तब डॉक्टर मीडिया को लूप
में रखते हैं। यह एक रूटीन प्रोसीजर है। पिछले दिनों उन्होंने ही यह जानकारी दी थी कि सलीम खान खतरे से बाहर आ गए हैं। हालांकि सलमान ने उन्हें ऐसी अपडेट देने से भी रोक दिया है। उनका मानना है कि चाहे कोई सेलिब्रिटी ही क्यों ना हो उनके स्वास्थ्य की जानकारी केवल उनके परिवार को ही होनी चाहिए। सिर्फ उनके परिवार को ही यह हक है कि वो बाहरी दुनिया को इस बारे में कब और क्या बताते हैं। वैरायटी इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया सेहत एक निजी मामला है। बेहतर यही है कि मीडिया में इसकी जानकारी शेयर ना की जाए। अगर कोई अपडेट देना हो तो वो केवल परिवार को ही दें। वो भी तब जब वो खुद ठीक समझे। सलमान और उनका परिवार डॉक्टर के पब्लिक स्टेटमेंट से खुश नहीं है। उन्होंने साफ कह दिया है कि आगे से सलीम खान की सेहत से जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर साझा ना की जाए। लीलावती हॉस्पिटल में अक्सर हाई प्रोफाइल पेशेंट्स को ही भर्ती
कराया जाता है। इसलिए वो अपने नॉर्मल प्रोसेस के तहत मीडिया को अपडेट करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि बाहर किसी तरह की अफवाह ना फैले। मगर सलमान के कहने पर उन्होंने अपना तरीका बदल लिया है। सूत्र के मुताबिक यह समझा जा सकता है कि सलीम साहब की तबीयत को लेकर लोग काफी चिंतित हैं। लेकिन मेडिकल जानकारी पर्सनल और कॉन्फिडेंशियल होती है। इसलिए परिवार नहीं चाहता कि उनकी सेहत को लेकर बेवजह अटकलें लगे मीडिया में और चर्चा हो। पिछले दिनों जब धर्मेंद्र को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था तब लोगों ने उन्हें लेकर कई गलत जानकारियां फैला दी थी। तब ऐसी अफवाह भी उड़ी थी कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है। उस वक्त वह जिंदा ही थे। उनका निधन कुछ दिनों बाद हुआ था। हालांकि उस घटना ने
उनके परिवार को काफी नाराज कर दिया था। सनी देओल और हेमा मालिनी ने तो पब्लिकली इस मुद्दे पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया। सलीम खान के केस में ऐसा कुछ ना हो इसलिए सलमान ने पहले ही सावधानी बरत ली है। ये तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। मैं हूं कनिष्का। आप देख रहे हैं ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। पता है हीर ने रंझा से क्या कहा? पता है श्रीन ने फराज से क्या कहा? पराय रोमियो इंजीजुलेट से क्या कहा। पता है पता नहीं किससे क्या कहा। सब ने एक ही बात कही थी। कहा था कि 22 फरवरी को सुबह 11:00 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच जाओ।
वहां पे जुपिटर हॉल में लल्लन टॉप का अड्डा सजा मिलेगा। बहुत अच्छे से तैयार होके पानी की बोतल लेके आना है क्योंकि वहां पे गमछा मिलेगा। वहां मग्गा मिलेगा। वहां तकिया मिलेगा। वहां हम मिलेंगे, वहां ये मिलेंगे, वहां वो मिलेंगे। वहां पे कमाल के मेहमान मिलेंगे। क्योंकि फिर से कॉल टू एक्शन कहा जाता है इसको सेल्स वालों की भाषा में। इसलिए फिर से बोल रहा हूं। आइए हमारे लल्लन टॉप अड्डे में जो है 22 फरवरी को सुबह 11:00 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में एंट्री एकदम फ्री है। पहले
आओ पहले पांव के आधार पे सीट मिलेगी। एकदम आगे वाली सीट चाहिए तो आपको एक काम करना है। हमारी वेबसाइट है द लल्लन टॉप.com बड़ी मेहनत से बनाई है। अगर उस वेबसाइट पे जाएंगे तो ऊपर एकदम चमचमाता हुआ बैनर मिलेगा। बैनर पे क्लिक करिएगा। क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा। भर दीजिए। आ जाइए लल्लन टॉप अड्डा में हजरात हजरात हजरात गाना बजाओ।