सलमान खान के पापा सलीम खान हॉस्पिटल में | फैमिली हॉस्पिटल पहुंची | सलमान खान बायोग्राफी और उम्र

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी है। अब इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की सेहत की जानकारी मिलते ही सलमान खान भी तुरंत अस्पताल पहुंचे हैं। अब पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंच चुके हैं। हॉस्पिटल से सलमान खान का वीडियो सामने आया है। अब इसमें सलमान का चेहरा उतरा हुआ नजर आ रहा है

और वह काफी चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं। अब इसके बाद फैंस सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर और भी चिंतित हैं। सलमान खान के चारों ओर भारी सुरक्षा भी दिखाई दे रही है। उन्होंने काले रंग की टीशर्ट और पट पहनी हुई है। वहीं सलीम खान की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज लेखकों में होती है। जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम जावेद की जोड़ी ने कई कल्ट फिल्में दी हैं। इनमें शोले से लेकर दीवार, डॉन, जंजीर, त्रिशूल और सीता और गीता जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। अब सलीम खान ने इससे पहले बतौर अभिनेता भी कुछ फिल्मों में काम किया है। आपको बताते चलें सलमान खान के अलावा सलीम खान के तीन और बच्चे भी हैं। इनमें अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान शामिल हैं। अब इसके अलावा उन्होंने अर्पिता को गोद लिया है। सलीम खान ने सलमा खान से पहली शादी की जबकि वेटरन एक्ट्रेस हिलन सलीम खान की दूसरी पत्नी है। उन्होंने साल 1981 में हेलन से

शादी की थी। पहले उनकी दूसरी शादी से उनका परिवार नाराज था। हालांकि बाद में हालात सुधर गए और अब एक साथ सभी रहते हैं। लेकिन वहीं आपको बताते चले कि ऐसा कुछ भी मैटिकल बुलेटिन सामने नहीं आया है और यह पता नहीं लग पाया कि आखिर सलीम खान की अचानक तबीयत क्यों बिगड़ी है। तो आइए अब आपको थोड़ा सलीम खान के बारे में बता देते हैं। सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वहीं सलीम खान की अभी उम्र 90 वर्ष है।

You May Have Missed