राजपाल यादव के जेल जाते ही फिल्म इंडस्ट्री से मददगारों का तांता लगना शुरू हो गया है। इनमें सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और मका सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह ने तो उन्हें ₹1 करोड़ 10 लाख देने का वादा कर दिया है। मगर राजपाल के बड़े भाई श्रीपाल यादव इन सभी [संगीत] दावों को झुठला रहे हैं। उनके मुताबिक लोग इंटरनेट पर केवल वादे कर रहे हैं। मगर सच्चाई यह है कि राजपाल के खाते में अब तक एक तक नहीं आया है। बता दें कि राज्यपाल चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में भेजे गए हैं।
उन पर ₹9 करोड़ का कर्ज भी है। ऐसे में सोनू सुद, गुरमीत चौधरी और गुरु नंदावा जैसे एक्टर्स [संगीत] ने सोशल मीडिया पर उनकी मदद करने का वादा किया था। राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने इंडियन एक्सप्रेस से हुई बातचीत में बताया कि सलमान, अजय देवगन, [संगीत] वरुण धवन, डेविड धवन जैसे स्टार्स ने भी उन्हें मदद ऑफर की है। वहीं मीका सिंह ने 11 लाख और राव इंद्रजीत ने राजपाल को ₹1 करोड़ 10 लाख देने की घोषणा की है। मददगारों की फहरिस्त [संगीत] में पॉलिटिशियन तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं। उन्होंने बकायदा एक पर्ची जारी कर बताया कि राजपाल के खाते में ₹11 लाख भेजे गए हैं। मगर उनके बड़े भाई श्रीपाल ने इन तमाम दावों का खंडन कर दिया है। [संगीत] डायरेक्ट भास्कर से हुई बातचीत में श्रीपाल कहते हैं अब तक किसी ने भी राज्यपाल की आर्थिक मदद नहीं की है।
हमारे खाते में एक भी रुपया नहीं आया है। [संगीत] किसी ने फोन करके परिवार से कांटेक्ट तक नहीं किया है। जो आदमी राजपाल का अकाउंट संभालता है उन्होंने भी किसी आर्थिक मदद मिलने की पुष्टि नहीं की है। अगर किसी ने मदद की है तो पैसा कहां दिया गया है? किसे दिया गया है? इसकी जानकारी परिवार को क्यों नहीं थी? अगर वास्तव [संगीत] में किसी ने सहायता की है तो परिवार उनका आभारी रहेगा। पर यदि केवल सोशल मीडिया पर बयानबाजी हो रही है तो यह गलत है। श्रीपाल आगे कहते हैं मेरा भाई बॉलीवुड में मेहनत कर रहा है। किसी से भीख नहीं [संगीत] मांग रहा। आर्थिक तंगी की जो बातें उड़ाई जा रही है वो सरासर गलत है। जिस रकम को ब्याज बताया जा रहा है वो असल में अता पता लापता फिल्म के लिए किया गया इन्वेस्टमेंट था। दूसरे पक्ष ने अपने बेटे को फिल्म में रखने की बात कही थी। पैसा फिल्म में इन्वेस्टमेंट के तौर पर दिया गया था ना कि कर्ज या ब्याज पर। राजपाल बेहद सीधे [संगीत] स्वभाव के इंसान हैं। उन्होंने भरोसे में कागजों पर साइन कर दिए। कागज पढ़े नहीं।
इसे गलती कहे या उनकी सादगी मगर उन्होंने दूसरे पर भरोसा ज्यादा था। NDTV से हुई एक अन्य बातचीत में श्रीपाल ने कहा कि राजपाल जेल जाते हुए रो नहीं रहे थे। वो निराश जरूर थे मगर किसी के सामने रोया या गिड़गिड़ाया नहीं उन्होंने। श्रीपाल [संगीत] बताते हैं कि राजपाल ने सरेंडर करने से कुछ समय पहले उन्हें कॉल किया था। उस दौरान उन्होंने अपने भाई से कहा कि वह किसी भी तरह की चिंता ना करें। [संगीत] मीडिया से हुई बातचीत में श्रीपाल ने भरोसा जताया कि राजपाल जल्द ही बेल पर बाहर आ जाएंगे।