सलमान खान के पिता सलीम खान हॉस्पिटल में जाने से 4 दिन पहले दिखे थे यहां

सलमान खान के पिता और दिग्गज फिल्म राइटर सलीम खान को अचानक मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती हस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार घर में ही अचानक सलीम खान की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद

उनको अस्पताल ले जाना पड़ा। पिता के एडमिट होने की खबर सुनते ही एक्टर सलमान खान अस्पताल पहुंचे जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं इस बीच सलीम खान का एक वीडियो सामने आया है जो उनके अस्पताल में भर्ती होने से 4 दिन पहले का है। इस वीडियो में सलमान खान के पिता सलीम खान अपनी फुल सिक्योरिटी के साथ समंदर किनारे घूमते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही इस क्लिप में एक्टर को देखकर बिल्कुल भी नहीं

लग रहा है कि उनकी तबीयत खराब है। वह आराम से बिना किसी सहारे समंदर की लहरों का लुफ उठाते दिखाई दे रहे हैं। आप भी देखें यह वीडियो। हालांकि इस वीडियो के चार दिन बाद ही राइटर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आ रही है। वहीं सलीम खान से मिलने के लिए एक के बाद एक उनके बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान पहुंच रहे हैं। जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। फिलहाल आपको इस

वीडियो के बारे में क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

You May Have Missed