आधी रात को सलमान खान के पिता सलीम खान से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे संजय दत्त

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान इन दिनों काफी सीरियस हैं। कल उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक 90 साल के सलीम खान फिलहाल आईसीयू में हैं। संजय दत्त तो उनसे मिलने आधी रात अस्पताल पहुंचे थे। उनके यूं अचानक बीमार पड़ने की खबर से इंडस्ट्री में हलचल मच

गई है। 90 साल के सलीम खान की तबीयत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। ना ही उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोग उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। सलीम खान के अस्पताल की खबर सामने आते ही सबसे पहले सलमान खान पिता के पास पहुंचे। इसके बाद आयुष भी अस्पताल जाते नजर आए थे। कल से अस्पताल के बाहर से फोटो वीडियो सामने आ रहे हैं। संजय दत्त जो सलमान से काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। वह तो आधी रात में सलीम खान से मिलने पहुंचे। संजय इस दौरान

ब्लैक एंड वाइट प्रिंटेड शर्ट और जींस में नजर आए थे। आधे घंटे बाद जब वह बाहर आए तो भी उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।

You May Have Missed