दूरदर्शन की जानीमानी सीनियर न्यूज़ एंकर सरला महेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थी और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्हें 1980 और 1990 के दशक में डीडी न्यूज़ के बड़े फेमस शहरों में से एक माना जाता था। उनके परिवार ने अब प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में निगमबोध घाट पर हो रहा है। सरला महेश्वरी ने 1976 से 2005 तक दूरदर्शन में न्यूज़ एंकर के रूप में काम किया था और उस दौर में कई सालों तक दर्शकों के लिए एक जानी पहचानी आवाज और चेहरा बनी रही। उनके निधन की खबर से फैंस दुखी हो गए हैं और लगातार सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इसी बीच चलिए आपको बताते हैं कि सरला महेश्वरी के परिवार में कौन-कौन है। जानकारों की मानें तो सरला महेश्वरी का जन्म 1954 में हुआ था। सरला महेश्वरी के पति का नाम अरुण महेश्वरी है। वहीं उनका एक बेटा और एक बेटी है। बता दें सरला महेश्वरी का जन्म बीकानेर राजस्थान में हुआ था।
वह पश्चिम बंगाल से भारतीय सांसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के लिए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया यानी कि मार्क्सवादी के सदस्य के रूप में चुनी गई। वहीं लोग सरला महेश्वरी को उनके शांत स्वभाव, सौम्य आवाज और सटीक उच्चारण के लिए हमेशा याद रखेंगे।