सनी लियोनी ने पहली बार एडल्ट फिल्म देखने का खुलासा किया 😲 “यह बहुत खराब था”

पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। सनी लियोनी का कहना है कि जब उन्होंने पहली बार पोर्न फिल्म देखी थी तो उन्हें यह बहुत ही अजीब और घिनौनी लगी थी। यह बात उन्होंने हाल ही में एक अंग्रेजी एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान कही। सनी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, “जब आप बच्चे होते हो, तब आपको पता नहीं होता कि आप बड़े होकर क्या बनेंगे।” 8 से 10 साल की उम्र में किसी चीज को देखना उससे बिल्कुल अलग होता है जो आप बड़े होकर देखते हो। तब तक आपका नजरिया बिल्कुल बदल चुका होता है। सनी

ने आगे कहा जब मैंने पहली बार पोर्न फिल्म देखी तो मुझे यह बहुत ही घिनौनी और अजीब लगी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी उस फील्ड में जाऊंगी जिसे लेकर 10 साल की उम्र में कहती थी कि हे भगवान यह तो बहुत ही घिनौना है। सनी लियोनी ने अपनी बायोपिक करणजीत कौर द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी में खुलासा किया था। जब उन्होंने पहली बार पोर्न फिल्म देखी थी तब वो गुरु नानक की फोटो के सामने बैठकर फूट-फूट कर रोई थी। क्योंकि सनी को लगता है कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई। वह अपनी इस गलती के लिए नानक देव से हाथ जोड़कर माफी मांगती है और कहती है बाबा जी मुझे मालूम नहीं था मुझसे गलती हो गई। फिलहाल सनी

लियोनी के इस बयान पर आपका क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखकर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।