बेटी के तलाक और धर्मेंद्र के जाने के दुख ने हेमा के लिए मुश्किल समय बना दिया

धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी और बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी अपने बुरे दौर से गुजर रही हैं। पिछले 2 सालों के भीतर जो कुछ भी उनके साथ हुआ उन्हें झकझोर के रख दिया। सबसे पहले उनकी बड़ी बेटी ईशा देओल का भरत तक्तानी से तलाक होता है और 11 साल की शादी खत्म हो जाती है तो उसके अगले ही साल यानी 2025 में उनके पति धर्मेंद्र का देहांत हो जाता है और इन दो बड़े हादसों की वजह से हेमा मालिनी अब बुरी तरीके से टूट चुकी हैं। तमाम सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें व वीडियो इस बात की साफ तौर पर गवाह देती है कि उनके चेहरे पर अब रौनक खो चुकी है। जब भरत तक्तानी के साथ उनकी बेटी की शादी हुई थी तो उनके चेहरे पर हमेशा से ही मुस्कान रहती थी और भरत तख्तानी को अपने बेटे की तरह मानती थी।

लेकिन कुछ आपसी विवाद के चलते ईशा देओल ने भरत तक्तानी को तलाक दे दिया जिसके बाद से इन दोनों का रिश्ता टूट गया। वैसे आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि ईशा देओल की शादी में धर्मेंद्र भी बहुत ज्यादा खुश नजर आए थे और अपनी दूसरी पत्नी की पहली बेटी की शादी में उन्होंने अपनी खुशी जाहिर भी की थी। लेकिन सबके बावजूद 11 साल चलने के बाद यह शादी टूट गई और शादी टूटने के बाद धर्मेंद्र को भी गहरा झटका लगा था। तो वहीं दूसरी ओर धर्मेंद्र के देहांत ने हेमा मालिनी को बुरी तरीके से तोड़ दिया था। कई अफवाहों के बीच 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर अलविदा कह गए और धर्मेंद्र के निधन के बाद से जहां पूरा बॉलीवुड जगत सकते में था तो वहीं दूसरी ओर धर्मेंद्र की दूसरी

पत्नी हेमा मालिनी का भी बुरा हश्र हुआ। धर्मेंद्र की चाहत ने उन्हें इस कदर तोड़ दिया था कि मानो उनके चेहरे की रौनक ही खो गई थी। धर्मेंद्र के जाने के बाद हेमा मालिनी बिल्कुल अकेली सी रह गई थी। बेटी के तलाक के बाद उनका सिर्फ और सिर्फ एक ही आसरा थे वह थे धर्मेंद्र लेकिन धर्मेंद्र के चले जाने के बाद वो बुरी तरीके से टूट गई। हालांकि कई सारी सोशल मीडिया पर तस्वीरें व वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि हेमा मालिनी खोई-खोई सी रहती हैं और जो पहले मुस्कान उनके चेहरे पर हुआ करती थी वह आजकल गायब सी है। फिलहाल जैसा मर्जी हो लेकिन हेमा मालिनी अपनी दोनों बेटियों के साथ हंसी-खुशी दोबारा से जीवन व्यतीत करने की कोशिशों में है।

You May Have Missed