राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद, बॉलीवुड के दिग्गजों ने की मदद, पत्नी राधा ने कहा शुक्रिया

मुश्किल वक्त से गुजर रहे एक्टर राजपाल यादव के [संगीत] लिए अच्छी खबर है। बता दें एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में दिल्ली की तिहाड़ [संगीत] जेल में सरेंडर कर दिया था। उन पर 10 साल पुराने चेक बाउंस मामले में 9 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज [संगीत] है। लंबे समय से चले आ रहे इस मामले में अब राजपाल यादव को इंडस्ट्री [संगीत] का सपोर्ट मिलता नजर आ रहा है। राजपाल यादव के लिए एक्टर सोनू सूद और गुरमीत चौधरी ने मदद करने के लिए पब्लिकली अपील [संगीत] की थी। इसके बाद एफडब्ल्यूआईसीई ने भी इंडस्ट्री से राजपाल यादव के साथ खड़े [संगीत] होने की अपील की। खबर है कि इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने एक्टर राजपाल [संगीत] यादव के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। इनमें अजय देवगन, सलमान खान, वरुण धवन, सिंगर गुरु रंधावा, म्यूजिक कंपोजर राव इंद्रजीत यादव और सिंगर मीका सिंह [संगीत] शामिल हैं। मीका सिंह ने अपनी Instagram अकाउंट के जरिए एक्टर राजपाल यादव की मदद का [संगीत] ऐलान किया।

अपनी स्टोरी में मीका सिंह ने लिखा कि एक्टर राजपाल यादव जी के लिए मैं इस मुश्किल समय [संगीत] में पूरी तरह उनके साथ खड़ा हूं। मैं एक छोटे समर्थन और एकजुटता के प्रतीक के रूप में ₹11 लाख योगदान दे रहा हूं। अपनी Instagram स्टोरीज पर पोस्ट करते हुए सोनू सूद ने लिखा था राजपाल यादव एक बहुत ही प्रभावशाली अभिनेता हैं। जिन्होंने हमारी फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार और अविस्मरणीय काम दिए हैं। कभी-कभी जिंदगी अन्यायपूर्ण हो जाती है। लेकिन [संगीत] इसका मतलब यह नहीं कि किसी में टैलेंट की कमी है। बल्कि समय कभी-कभी बहुत कठोर हो सकता है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे। और मेरा मानना है कि यह वह समय है जब अभी प्रोड्यूसर, [संगीत] डायरेक्टर और सहयोगी एक साथ खड़े हो। जो छोटा साइनिंग अमाउंट दिया जाएगा जिसे भविष्य में काम के हिसाब से समायोजित [संगीत] किया जा सकता है। वह कोई दान नहीं है बल्कि यह उनका सम्मान और गरिमा है। जब हमारे अपनों में से कोई मुश्किल समय से गुजर रहा हो तो इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इस तरह हम दिखा सकते हैं कि हम [संगीत] सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं बल्कि एक परिवार है। राजपाल यादव की मदद के लिए गुरमीत चौधरी की ओर से भी [संगीत] अपील की गई थी। गुरमीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से लिखा यह देखकर मुझे बहुत दुख होता है कि इतने सीनियर और बेहद प्रभावशाली कलाकार राजपाल यादव इस मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। [संगीत] उन्होंने हमें अनगिनत मुस्कानें, हंसी और यादगार पल दिए हैं। आज उन्हें [संगीत] हमारी जरूरत है।

एक साथी कलाकार और इंसान होने के नाते मैं अपनी तरफ से हर संभव मदद के लिए आगे आ रहा हूं। मैं सभी प्रोड्यूसरों, डायरेक्टर्स और फिल्म इंडस्ट्री [संगीत] से जुड़े लोगों से विनम्र अपील करता हूं कि हम सब मिलकर इंसानियत और करुणा के साथ कोई रास्ता [संगीत] निकालें। हमारी इंडस्ट्री एक परिवार है और परिवार अपने लोगों को अकेला नहीं [संगीत] छोड़ता। इस मदद के बाद राजपाल यादव की पत्नी राधा ने इंडस्ट्री के इन तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया। एक इंटरव्यू में इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए राधा [संगीत] ने कहा, सब ने हमारा साथ दिया है। इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया। जो भी लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं उन सबको बहुत-बहुत धन्यवाद। राजपाल यादव के लिए केवल एक्टर्स ही नहीं कई नामी लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इसमें लालू यादव के बड़े [संगीत] बेटे तेज प्रताप यादव का नाम भी शामिल है। तेज प्रताप यादव ने मदद की घोषणा करते [संगीत] हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से लिखा था। मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंद्रजीत यादव की पोस्ट के माध्यम [संगीत] से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और [संगीत] मेरा पूरा जनशक्ति जनता दल परिवार उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। माननीय करुणा एवं सहयोग भावना से मैं जेजेडी परिवार की ओर से ₹11 लाख की आर्थिक सहायता [संगीत] उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं। खबर तो यह भी है कि राजपाल यादव को जल्द ही बेल मिलने वाली है। इस मामले में बात करते हुए राजपाल यादव के मैनेजर ने कहा कि बुधवार [संगीत] को अजय देवगन, सलमान खान, वरुण धवन और डेविड धवन जैसे कई सेलिब्रिटीज [संगीत] ने उनके साथ कांटेक्ट कर फाइनेंशियल हेल्प करने का वादा किया है। मैनेजर ने कहा, कई लोगों ने राजपाल यादव की मदद के लिए संपर्क [संगीत] किया।

सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन ने सपोर्ट दिया है। मेरी डेविड धवन से बात हुई है। रतन नैन, वरुण धवन इस बार बहुत [संगीत] से लोग आगे आए हैं। राजपाल ने इसके लिए आभार जताया है। मैनेजर से यह भी सवाल किया गया कि तिहाड़ में सरेंडर करने से पहले क्या [संगीत] राजपाल यादव ने मदद मांगी थी? इस सवाल पर मैनेजर ने कहा कि मैं इस पर कुछ भी नहीं कहना चाहूंगा। उन्होंने कहा यह बात अच्छी है कि स्थिति [संगीत] बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री मजबूती से उनके साथ खड़ी है। सब ने कमिटमेंट किए हैं। लेकिन ऐसे लेनदेन में थोड़ा टाइम लगता है। राजपाल को बेल मिलने की बात पर मैनेजर ने कहा परिवार को मानसिक रूप से मजबूत [संगीत] रहना होगा। राजपाल भैया खुद बहुत स्ट्रांग है। घर पर फरवरी के आखिर में पारिवारिक कार्यक्रम भी है। सभी चाहते हैं कि [संगीत] वे तब तक बाहर आ जाएं। उम्मीद है कि उन्हें गुरुवार को जमानत मिल जाएगी। बेल एप्लीकेशन पहले ही फाइल हो चुकी है। सुनवाई के बाद जानकारी शेयर करेंगे। गौरतलब [संगीत] है राजपाल यादव ने 10 फरवरी को दिल्ली के तिहाड़ में सरेंडर कर दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया था। जिसमें [संगीत] उन्होंने अपने कर्ज की बकाया राशि को चुकाने के लिए और समय मांगा था। एक्टर को लगभग ₹9 करोड़ चुकाने हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने हालिया फैसले में कहा था कि राजपाल यादव [संगीत] को उनके खिलाफ चल रहे सात मामलों में से हर में ₹1 करोड़ 35 लाख चुकाने थे। कोर्ट ने निर्देश दिया कि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास जमा राशि को शिकायतकर्ता के पक्ष में जारी किया [संगीत] जाए।

अब बता दें कि राजपाल यादव पर इतना कर्जा कैसे चढ़ा? दरअसल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल [संगीत] डेब्यू फिल्म अब पता लापता के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से ₹5 करोड़ उधार लिए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर [संगीत] फ्लॉप हो गई थी। जिसके बाद उधार के पैसे चुकाने में राजपाल नाकाम होते रहे। बढ़ते-बढ़ते [संगीत] यह अमाउंट ₹9 करोड़ तक पहुंच गया। एक्टर ने यह कहकर सरेंडर किया कि उनके पास उधार चुकाने के लिए पैसे नहीं है। इससे पहले साल 2018 में दिल्ली [संगीत] की कड़कडूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया था। उन्हें 6 महीने की जेल की सजा [संगीत] सुनाई गई थी। इसके बाद उन्होंने उच्च अदालत में अपील की थी। जहां उन्हें कई बार राहत मिली क्योंकि उन्होंने भुगतान और समझौते का भरोसा दिया था।

बता दें आज राजपाल यादव के केस में सुनवाई है। उम्मीद की जा रही है कि उन्हें बेल मिल जाएगी। राजपाल यादव के जेल जाने के बाद ना केवल उनका परिवार बल्कि उनके [संगीत] फैंस भी उनके लिए बेहद परेशान हैं। उम्मीद की जा रही है कि कोर्ट उन्हें थोड़ी और मोहलत देगा और उन्हें बेल मिल जाएगी। हालांकि ऐसा होता है या नहीं यह देखना बाकी होगा।