राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में स्मोकिंग ज़ोन के बारे में बात की | राजपाल यादव जेल का अनुभव!

हाथ जोड़ के विनती है जेलें भी अब टुडेेज टाइम के लिए अपग्रेड होनी चाहिए। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। करीब 10 दिन सलाखों के पीछे गुजारने के बाद अंतरिम जमानत पर रिहा हुए राजपाल ने जेल की व्यवस्थाओं और कैदियों की आदतों पर खुलकर अपनी राय रखी है। राजपाल यादव का यह बयान सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं आखिर अभिनेता ने जेल प्रशासन से क्या मांग

है। जमानत पर बाहर आते ही राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू दिया। इस बातचीत के दौरान उन्होंने बेबाकी से कहा कि सिगरेट पीने की आदत को नहीं छोड़ पा रहा हूं। मैंने कई बार इसको छोड़ने की कोशिश की है। मुझे लगता है कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की तरह जेल में भी स्मोकिंग जोन बनाना चाहिए। हालांकि मैं यहां धूम्रपान या तंबाकू के सेवन का समर्थन नहीं कर रहा हूं। लेकिन देश में यह बिक रहा है और इससे अच्छा कारोबार चलता है। मेरे हिसाब से सुधार गृह में इसके लिए व्यवस्था होनी चाहिए। राज्यपाल ने जेल की कार्यप्रणाली पर भी अपना विचार शेयर किया। उन्होंने कहा कि जेलों को

केवल सजा देने की जगह नहीं बल्कि सुधार केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। कैदियों को खुद को बदलने का सही अवसर मिलना चाहिए और जो लोग अपनी गलतियों को सुधारना नहीं चाहते उनके लिए कानून को अपनी सख्ती बरकरार रखनी चाहिए। फिलहाल आपका राजपाल यादव के इस बयान पर क्या कहना है? हमें अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें