त्रिशा कृष्णन शादीशुदा हैं या नहीं: विजय थलपति के साथ डेटिंग की अफवाहों के बाद चंडीगढ़ के बिजनेसमैन
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थालापति विजय इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वैसे तो एक्टर पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उनका नाम एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और इसी वजह से लंबे समय से इनके अफेयर की चर्चाएं भी होती आ रही हैं। तो चलिए आज की इस वीडियो में हम आपको बताते हैं कि क्या तशा कृष्णन पहले से शादीशुदा
है या वह सिंगल है। नमस्कार, मैं हूं आप सभी के साथ कृतिका और आप देख रहे हैं बोल्ड स्काई। दोस्तों इन खबरों पर कई बार तृष्णा कृष्णन ने सामने आकर सफाई दी है और अफवाहों को खारिज किया है। लेकिन हाल ही में मामला तब फिर से चर्चा में आ गया जब खबरें सामने आई कि विजय की पत्नी ने कथित तौर पर डिवोर्स के लिए आवेदन किया है और इसकी वजह चीटिंग बताई जा रही है। इन खबरों के सामने आते ही एक बार फिर से विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसी बीच दोनों को हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर कल्पतिथी सुरेश की बेटी की शादी में भी एक साथ देखा गया। शादी में दोनों की मौजूदगी ने अफेयर की अफवाहों को और हवा दे दी। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि दोनों के बीच
जरूर कुछ चल रहा है। हालांकि इस बारे में किसी भी पक्ष की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। लेकिन इंटरेस्टिंग बात यह भी है कि पिछले साल त्रिशा कृष्णन की शादी को लेकर भी एक बड़ी चर्चा सामने आई थी। उस समय खबरें आई थी कि वह चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि त्रिशा के परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है और जल्द ही शादी की अनाउंसमेंट हो सकती है। हालांकि इन खबरों की कभी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई। बाद में त्रिशा ने सीधे तौर पर भले ही ज्यादा कुछ ना कहा हो लेकिन उन्होंने अपने तरीके से इन अफवाहों को खारिज
कर दिया। जिसके बाद से उनकी शादी को लेकर चल रही अटकलें भी धीरे-धीरे शांत हो रही हैं। फिलहाल एक बार फिर थालापति विजय और तृष्णा कृष्णन का नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दोनों की हालिया तस्वीरों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ नजर आने के बाद फैंस के बीच तरह-तरह की बातें हो रही हैं। लेकिन सच क्या है? यह तो तभी साफ होगा जब दोनों में से कोई इस पर खुलकर अपनी बात रखें।


