यूपी के बदायूं में सरेआम 3 मुसलमानों की पिटाई, आरोपी के बारे में क्या पता चला?

ए टोपी उतार टोपी उतार टोपी उतार ना उतार टोपी छोड़ो टोपी उतार कहा मां की गालियां दी बुजुर्ग की उम्र का लिहाज तक नहीं किया इस थप्पड़बाज ने यह किसी दूसरे ग्रह से तो आया नहीं लगता कि जिसने कभी पुलिस कानून का नाम सुना ही ना हो अगर सुना है तो इसके अंदर इतनी हिम्मत कहां से आ गई कि सरेआम लोगों को पीटता धुतकारता दिखे वीडियो उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का है। वीडियो में एक लड़का तीन लोगों को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कांग्रेस ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना भी साधा है। आज तक से जुड़े अंकुर

चतुर्वेदी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना बदायूं जिले के इस्लाम नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित अब्दुल सलाम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 15 फरवरी को दोपहर करीब 2:00 बजे वे अपने साथी आरिफ और जावेद के साथ रुदायन कस्बे में गए हुए थे। आरोप है कि मेन रोड से गुजरते वक्त पीछे से एक स्कूटी सवार तेज हॉर्न बजाने लगा। जल्दी ना हटने पर उसने स्कूटी रोक कर गाली गलौज शुरू कर दी और उसके बाद पीटना भी शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी युवक ने तीनों के पास स्कूटी रोकी और फिर थप्पड़ मारने लगा। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने लातघसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चला गया।

आरोपी की पहचान अक्षय के तौर पर हुई है। हालांकि पीड़ित अब्दुल सलाम का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह बता रहे हैं कि उनको जान से मारने की धमकी दी गई और उनके साथ कई धर्म सूचक शब्द इस्तेमाल किए गए। सर 16 जनाब 16 तारीख थी सोमवार के दिन था। हम किसी मदरसे के काम पे जैसे ही हम दुकान में घुसे तो हमें एक लड़की ने देखा किस काम पे? हमने कहा सर मदरसे के काम पे आए हैं। तो बोला मदरसा से सरकार मिली पैसा नहीं चलना नहीं निकल जाओ इतना ले जाने लगे वहां के गांव में से बाहर निकलने लगे तब उस लड़के ने फ़ करके स्कूटी पे दो तीन लड़के आ गए उसने हमसे गाली गलौज की चोरी था बहुत लात मार लाते को हम इतने जैसे में हुए सब घबराए तो हम अपना होश आवाज खो हमें जान से मारने की

धमकी दी पुलिस का कहना है कि पहले सिर्फ वायरल वीडियो के आधार पर शांति भंग करने के आरोप में कारवाई की गई थी लेकिन अब पीड़ित भी मुकदमा दर्ज कर कड़ी कड़ी कारवाई चाहता है। पुलिस ने बताया कि 19 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी शासित राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाते हुए लिखा कि वीडियो में बजरंग दल का नेता अक्षय ठाकुर धार्मिक भेदभाव के कारण कुछ लोगों को बुरी तरह मार रहा है। उन्हें सरेराह बेइज्जत कर रहा है। 2014 से

अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पूरे भारत में ऐसी शर्मनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस का दावा है कि आरोपी बजरंग दल का नेता है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच अभी जारी है। तो फिलहाल इस खबर में इतना ही। आपकी इस खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। मेरा नाम आसिफ है। इस खबर को लिखा है हमारे साथी अर्पित और मैंने कैमरे के पीछे हमारे साथी विजय हैं। देखते रहिए द ललन टॉप। शुक्रिया।