U.P समेत नॉर्थ इंडिया में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेगी उसकी संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी

16 फरवरी 2026 के लिए आईएमडी ने कुछ इंपॉर्टेंट अलर्ट्स दिए हैं जो नॉर्थ इंडिया यानी दिल्ली एनसीआर उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब के लिए बहुत जरूरी है। तो चलिए पूरी अपडेट के बारे में जानते हैं। सबसे पहले बात करते हैं ठंड के इफेक्ट की। तो पिछले कुछ दिनों में पूरे देश में ठंड कम हुई है। लेकिन अब आईएमडी के हिसाब से ठंड का इफेक्ट बिल्कुल खत्म हो चुका है। और अब एक नई टेंशन शुरू हुई है वो है बारिश। जी हां दोस्तों 16 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक नॉर्थ इंडिया के सात स्टेट्स में भारी बारिश होने की संभावना है। यह बारिश लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकती है। तो थोड़ा

अलर्ट जरूर रहें। अब देखते हैं कौन से कौन से स्टेट्स में बारिश का सबसे ज्यादा अलर्ट है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश का अलर्ट है। स्पेशली जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 16 और 17 फरवरी को ज्यादा बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी 17 और 18 फरवरी को बारिश का

खतरा है और इस बारिश के साथ-साथ थंडरस्टॉर्म, तेज हवाएं और लाइटनिंग के चांसेस भी हैं। तो दोस्तों, बाहर निकलते वक्त जरूर ध्यान रखें। अब बात कर लेते हैं फ़ग कितनी रहेगी। आईएमडी ने 23 डिस्ट्रिक्ट में डेंस फ़ग का अलर्ट दिया है। सुबह के टाइम में विजिबिलिटी कम रहेगी जिसकी वजह से ड्राइविंग थोड़ी रिस्की हो सकती है। तो अगर आपको इन डिस्ट्रिक्ट से ट्रैवल करना है तो एक्स्ट्रा ध्यान रखिएगा। पर यह सिर्फ हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में देखा जाएगा। लेकिन उत्तर प्रदेश की बात करें तो वहां भारी बारिश होने की संभावना है दोपहर के करीब। टेंपरेचर की बात करें तो नॉर्थ वेस्ट

इंडिया में अगले हफ्ते टेंपरेचर थोड़ा इनक्रीस होगा। 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का राइज़ आपको देखने को मिल सकता है। मतलब ठंड पूरी तरह से खत्म अभी नहीं हुई है। लेकिन गर्माहट आ रही है। हिल स्टेशंस जाने वाले लोगों के लिए आईएमडी ने स्पेशल वार्निंग दी है। माउंटेन एरियाज में वेदर फास्ट चेंज होता है। तो ट्रैवल से पहले वेदर जरूर चेक कर लें। दोस्तों, समरी यह है कि ठंड का इफेक्ट खत्म हो गया है और गर्मियां आने वाली हैं। लेकिन उसके [संगीत] बीच में जो बारिश का प्रभाव है, वह पूरे उत्तर भारत में [संगीत] आपको 16 और 17 फरवरी को देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में, बिहार में और दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश होने के चांसेस हैं। नॉर्थ इंडिया के सात स्टेट्स में एक्स्ट्रा कॉशियस रहने की जरूरत है। और अगर आप ट्रैवल का कोई भी प्लान बना रहे हैं तो जरूर [संगीत] चेक कर लीजिएगा। उत्तर प्रदेश में खासकर लखनऊ में और दिल्ली में, उत्तर प्रदेश की राजधानी में और देश

की राजधानी में बारिश होगी। तेज हवाएं चल सकती हैं और स्पेशली सुबह और शाम के टाइम पर टेंपरेचर नीचे आएगा और दोपहर के समय भी बारिश हो सकती है। लेकिन इस बारिश के बाद भीषण गर्मी का आगमन भी कोई बड़ी बात नहीं है। यानी आने वाला समय दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के लिए गर्माहट से भरा होने वाला है और मार्च आने से पहले पहले ही देश में गर्मी की लहर आ जाएगी।