उत्तराखंड के कोटद्वार में मोहम्मद दीपक का नया वीडियो! किसे ललकारा? हिंदू रक्षा दल ने दी थी धमकी…

गलत का विरोध खुलकर कीजिए। चाहे राजनीति हो या समाज। इतिहास हमेशा आवाज उठाने वालों पर लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों पर नहीं। दीपक जिसेने का बड़ा शौक चढ़ा है। मोहम्मद दीपक ये कोर्टद में आज मेरी पूरी टीम पूरी ताकत के साथ जा रही है। उत्तराखंड के कोर्टद में बजरंग दल की गुंडागर्दी से मुस्लिम दुकानदार को बचाकर खुद को मोहम्मद दीपक बताने वाले दीपक कश्यप को देश भर से खूब प्यार मिला। एक ओर जहां देश भर के लोगों ने उनका खूब समर्थन किया, उन्हें काफी सम्मान दिया। तो वहीं बजरंग दल लगातार उन्हें धमकियां देता रहा। कभी उन्हें पीटने की धमकियां, कभी उनका जिम तोड़ने की धमकी और ना जाने क्या-क्या। इसका नतीजा दीपक

को अपने जिम और आमदनी पर भारी नुकसान के रूप में झेलना पड़ा। दरअसल, दीपक के जिम में पहले 150 से ज्यादा लोग आकर जिम करते थे। लेकिन अब यह लोग घटकर सिर्फ 15 से 20 ही रह गए हैं। लोगों ने बजरंग दल की धमकियों से डर के कारण दीपक का जिम छोड़ दिया है। लेकिन दीपक का हौसला बिल्कुल अटूट है। वह अभी भी अपनी इंसानियत और सच्चाई के रास्ते पर अडिक है। उन्होंने खुद वीडियो बनाकर इस बात को स्वीकार किया है कि चाहे कुछ भी हो जाए वो अपने चुने हुए रास्ते पर कायम रहेंगे। अस्सलाम वालेकुम। सत श्री अकाल। केम छो। कुछ टाइम से मेरे बारे में एक सोशल मीडिया पर मेरे जिम को लेकर मेरे को लेकर एक बात चल रही

है कि दीपक का जिम पहले के अकॉर्डिंग नहीं चल रहा है। तो मैं उनसे इतना कहना चाहता हूं कि मैंने इंसानियत के लिए काम किया है। इंसानियत के लिए ही काम करूंगा। चाहे जिम चले या ना चले मेरे पर कोई फर्क नहीं पड़ता। देने वाला वो है। उसने दिया है वही ले लेगा तो कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। और एक बात कहना चाहता हूं आपसे। गलत का विरोध खुलकर कीजिए। चाहे राजनीति हो या समाज। इतिहास हमेशा आवाज उठाने वालों पर लिखा जाता है। तलवे चाटने वालों पर नहीं। बजरंगबली के भरोसे चलने वाला इंसान हूं। कोई मेरे बारे में क्या सोचता है, क्या नहीं सोचता मुझ पे वीडियो में दीपक ने कहा कि मैंने इंसानियत के लिए काम किया है और मैं हमेशा इंसानियत के लिए ही काम करूंगा। मेरा जिम चले या बंद हो जाए लेकिन मैं झुकूंगा नहीं।

भगवान की इच्छा है वह चाहे तो मुझे दें या मुझे ना दे लेकिन मैं इंसानियत के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। और हैरानी है कि जब से यह पूरा विवाद शुरू हुआ है, बजरंग दल ने दीपक पर हमला करने से लेकर एक से एक भयंकर धमकी दी। कई लोगों ने उनका काफी विरोध तक किया लेकिन दीपक कभी अपने बयान और अपने इरादों से पलटे नहीं। आपको बता दें कि हाल ही में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता द्वारा एक वीडियो जारी किया गया और दीपक पर 12 फरवरी को हमला करने और सबक सिखाने का दावा किया गया। चाहे जितनी भी समस्त इकाई है राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी जी हो सुन भाई दीपक तेरा दिमाग ठीक करने हिंदू रक्षा दल आ रहा है और मेरी सभी सनातनी भाइयों से विनती है कोई किसी बिना संगठन में बटे कोई किसी बिना

किसी चीज में बटे कोर्ट द्वार 3:00 बजे जहां पर इसका जिम था वहां पहुंचे हिंदू रक्षादल उत्तराखंड हिंदू रक्षादल उत्तर प्रदेश और जितनी भी इकाइयां हिंदू रक्षादल की है समस्त हिंदू रक्षा दल पहुंच रहा है। इसके अलावा हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं से कोर्टद पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि जिस व्यक्ति को मोहम्मद दीपक बनने का शौक है, हम उसे मोहम्मद दीपक ही बना के आएंगे। उसने खुद सोशल मीडिया पर यह कहा हमारा हर कार्यकर्ता कोर्टद्वार पहुंच रहा है। दीपक जिसे का बड़ा शौक चढ़ा है। मोहम्मद दीपक ये कोर्टद में आज मेरी पूरी टीम पूरी ताकत के साथ जा रही है। ललि

त जी निकल गए हैं। संकेत जी निकल गए हैं। सभी निकल गए हैं। तो आप लोगों से बताना चाह रहा हूं उसे बहुत शौक चढ़ा है। आज उसे ठीक कर दिया जाएगा। मेरे आवास पर तो सभी भाई आ गए हैं और कह रहे हैं कि वहां उत्तराखंड सरकार ने इन्हें कहा होगा कि भाई उन्हें वहां रोको कोई बात नहीं है। मैं यहां रुक गया हूं। जिसके बाद पुलिस ने पिंकी चौधरी को नजरबंद किया। पिंकी चौधरी के इस बयान के बाद मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कोर्टद और आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाए जाने की जानकारी सामने आई है। लेकिन सोचिए कि एक शख्स जिसने सच का साथ दिया। इंसानियत का साथ देने के लिए अपना सब

कुछ दांव पर लगा दिया। आज उसके साथ किस तरह का सलूक किया जा रहा है। जो देश में मानवता की असल मिसाल बना उसे जान से मारने के लिए लाखों रुपए तक का इनाम रखा जा रहा है। इससे ज्यादा संवेदनहीन बात और हमारे देश के लिए क्या हो सकती है? आप इस खबर पर और इस मामले पर क्या कहेंगे हमें कमेंट में जरूर बताइएगा। नमस्कार, मैं हूं मानक गुप्ता। अगर आपको हमारा यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। और हां हमें सब्सक्राइब और फॉलो करना ना भूलें। ताकि आप देश और दुनिया की कोई खबर मिस ना करें। तो जुड़े रहिए हमारे साथ और देखते रहिए न्यूज़