विजय देवरकोंडा पास्ट अफेयर्स: रश्मिका मंदाना से पहले 3 गर्लफ्रेंड कौन, रिलेशनशिप लिस्ट..

[संगीत] लव बर्ड्स रश्मिका मंदाना और विजय देवकोंडा अब हमेशा के लिए दो से एक होने जा रहे हैं। 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी उदयपुर में शाही अंदाज में होगी। उनके प्रीवेडिंग फंक्शन जोरों शोरों से चल रहे हैं। शादी में सिर्फ कपल के परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। फैंस इस प्राइवेट वेडिंग की फोटो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विजय और रश्मिका की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हैं। इस हिट कपल ने दो फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन रश्मिका से पहले विजय

देवकोंडा ने कई लड़कियों को डेट किया है। चलिए बताते हैं आपको इस वीडियो में विजय देवकोंडा की डेटिंग हिस्ट्री कि उन्होंने कितनी हसीनाओं को डेट किया है। विजय देवगोंडा उन स्टार्स में से एक हैं जो अपनी लव लाइफ को बेहद ही प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और पब्लिकली बहुत ही कम नजर आते हैं। लेकिन उन्होंने सबसे पहले वर्जिनी पियर्ड को डेट किया है। विजय काफी समय से बेल्जियम के अपने दोस्त से जुड़े हुए हैं। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से उनसे शादी कर ली थी क्योंकि दोनों की किस करते हुए कुछ फोटो भी इंटरनेट पर शेयर की गई थी। पहले तो

लोगों का मानना था कि यह फोटो एडिटेड थी लेकिन Instagram पर उनके नाम से एक अकाउंट था और उसमें विजय और वर्जनी साथ घूमते और मस्ती करते हुए दिखाई दिए थे। वहीं इसके बाद विजय और सामंथा रुत प्रभु का नाम साथ में जुड़ा था। विजय और सामंथा ने फिल्म खुशी में एक साथ काम किया। जब से विजय और सामंता फिल्म में एक साथ आए तब से दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई थी और यह अनुमान लगाया जा रहा था कि सामंता विजय देवकोंडा की गर्लफ्रेंड है। लेकिन अब जब सामंथा ने अपने एक्स हस्बैंड से तलाक ले लिया और सिंगल है तो लोगों का मानना था कि

विजय और सामंता जरूर साथ में हैं। लेकिन बाद में विजय और सामंथा ने इस बात से इंकार किया और बताया कि वह बहुत अच्छे दोस्त हैं। अनन्या पांडे फिल्म लाइगर के लिए विजय देवकोंडा के साथ आई थी। उस वक्त कहा गया था कि उन्हें एक दूसरे की कंपनी पसंद आने लगी है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने सेट पर आने के 1 महीने बाद डेटिंग शुरू कर दी। अलग-अलग मौकों पर इन्हें एक साथ काफी देखा गया। भले ही विजय देवगोंडा और अनन्य ने इस बात से इंकार किया हो लेकिन इन्हें कई बार साथ देखा गया था। वहीं आखिर में रश्मिका मंदाना उनके साथ आई। रश्मिका का नाम हमेशा से विजय के साथ जोड़ा गया और लोगों का मानना है कि उनका ऑन स्क्रीन रोमांस धीरे-धीरे ऑफ स्क्रीन भी होने लगा। उन्हें कई बार साथ घूमते देखा

गया। नेटिजंस का मानना था कि रश्मिका मंदाना विजय देवगोंडा की गर्लफ्रेंड है और यह दोनों जल्द सगाई करने वाले हैं। लेकिन इन्होंने ऑफिशियली इस बात की अनाउंसमेंट नहीं की। लेकिन आखिरकार जनवरी के महीने में उन्होंने सगाई की और अब 26 फरवरी को यानी कि कल वह दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आपको रश्मिका और विजय देवगांडा की जोड़ी कैसी लगती है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। फिलहाल हमारी इस वीडियो में इतना ही। वीडियो को लाइक, शेयर एंड चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।