नमस्कार, मैं हूं कनिष्का। दी सिनेमा शो के आज के एपिसोड में हम यश की टॉक्सिक के टीजर पर आ रहे पब्लिक रिएक्शंस पर चर्चा करेंगे। शाहिद रश्मिका और कृति सेनन की कॉकटेल 2 के बारे में चौंकाने वाला अपडेट देंगे और साथ ही यह भी बताएंगे कि सयारा के बाद मोहित सूरी ने रणवीर कपूर को किस तरह की फिल्म ऑफर की है। तो चलिए शुरू करते हैं आज की खबरों का सिलसिला। ब्रैंडन फ्रेशर और एंड्र्यू स्कॉट स्टारर फिल्म प्रेशर का ट्रेलर आया है। ट्रेलर के मुताबिक एक वेदर फॉरकास्ट वर्ल्ड वॉर टू का पूरा
माहौल बदल देता है। केरी कंडन भी इस फिल्म में जरूरी किरदार में है। एंथनी मारस के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। किलियन मर्फी स्टारर पिककी ब्लाइंडर्स द इमोरेटल मैन का ट्रेलर आया है। बम विस्फोट हिंसा एक्शन और सस्पेंस ट्रेलर में सब है। किलियन के साथ बेरिक योगन और रेबिका फर्ग्यूसन भी इसमें जरूरी किरदारों में है। यह फिल्म 6 मार्च को चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी और 20 मार्च को यह Netflix पर प्रीमियर होगी। इसे टॉम हारपर ने डायरेक्ट किया है। सलीम खान फिलहाल लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट है। 18 फरवरी को उनके डॉक्टर जलील खान ने प्रेस को उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया। उसमें बताया गया था कि सलीम खान को ब्रेन हैमरेज हुआ था। ब्लड प्रेशर काफी बढ़ जाने से उनकी कुछ नसें फट गई थी। यह बात सलमान और
पूरे खान परिवार को सही नहीं लगी। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक परिजन ने कहा कि उनकी हेल्थ पर आधिकारिक जानकारी देने का हक सिर्फ परिवार को है। अब हॉस्पिटल मैनेजमेंट को हिदायत दी गई है कि वह सलीम खान से जुड़ा कोई भी हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं करेंगे। अनुराग कश्यप ने बॉबी देओल को लेकर बंदर बनाई है। बीते साल यह टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी 30 देशों के बेहतरीन फिल्मों के साथ दिखाई गई थी। अब यह फिल्म भारत में रिलीज़ होने जा रही है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक यह 22 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। बंदर में सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन और राजवीर शेट्टी जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है। आयुष्मान खुराना को लेकर सूरज बजात्या एक फैमिली एंटरटेनर बना रहे हैं। टाइटल है यह प्रेम मोलिया। इसमें आयुष्मान के ऑपोजिट शरवरी बाग नजर आएंगी। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक स्वानंद किरकिरे को इसमें एक जरूरी किरदारों में कास्ट किया गया है। उनके कैरेक्टर डिटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं। यश की फिल्म टॉक्सिक का नया टीजर आया है। यह पिछले
टीज़ से भी ज्यादा टीज़िंग और वायलेंट है। सबसे बड़ा सरप्राइज़ है यश का दो बिल्कुल गेटअप में नजर आना। पहला दाढ़ी घना घनी दाढ़ी और लंबे बालों वाला लुक और दूसरा क्लीन शेव शार्प गेट अप। लग रहा है कि कहानी बाप बेटे की है मगर यह फ्लैशबैक भी हो सकता है। बहरहाल फैंस इस बात से काफी एक्साइटेड हैं कि उन्हें यश के दो अलग अंदाज देखने को मिलेंगे। जब से टीजर आया है इंटरनेट पर हल्ला मचा हुआ है। यश के चाहने वालों और धुरंधर फैंस के बीच जंग सी छिड़ गई है। एक यूजर ने रेडिट पर लिखा डबल रोल। यह तो आउट ऑफ सिलेबस वाला मामला हो गया। क्या खूंखार टीजर काटा है बेधड़क। एक ही यश भारी पड़ता है। यहां तो दो है। एडवांस में आरआईपी धुरंधर। एक धुरंधर फैन ने लिखा इस कचरे के साथ धुरंधर से भिड़ोगे। धुरंधर 2 के टीजर का आधा असर भी नहीं है टॉक्सिक के टीजर में। एक तो यश को कोई रॉकी के कैरेक्टर से बाहर निकालो बार-बार वही सब। मैं तो आंखों की गंदगी साफ करने के लिए अभी एक बार फिर धुरंधर 2 का टीज़ देखूंगा। एक और यूजर ने रेडिट पर लिखा डैडी इज होम। और आई एम होम डैडी। ऐसे सस्ते वन लाइनर्स और खूनखराबा ही दिखाएंगे टॉक्सिक में। धुरंधर
एक मकसद वाली फिल्म है। उसकी तुलना सेक्स और बेमतलब गाली गलौज से भरी किसी फिल्म का करना कतई सही नहीं। टॉक्सिक बस एक फिल्म है और धुरंधर 2 हिंदुस्तान की कहानी। एक यूजर ने लिखा वीएफएक्स बहुत ज्यादा है। कुछ क्रिंज डायलॉग भी है। मगर यह तो तय है कि धुरंधर 2 को तगड़ी कंपटीशन मिलने वाली है। टीजर की शुरुआती लाइंस सुनकर तो लग रहा था जैसे यश धुरंधर वालों को ललकार रहे हैं। टॉक्सिक फिल्म नहीं बवंडर है। अब कुछ भी नहीं अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है। धुरंधर वालों पीछे हट जाओ। द केरला स्टोरी 2 रिलीज़ से पहले ही विवादों में आ गई है। दो दिन पहले फिल्म का ट्रेलर आया था। अब इस पर केरल के सीएम पिनरई विजय की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने एक्स पर लिखा नफरत फैलाने वाली इस फिल्म को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। पहली फिल्म में जो झूठे और कम्युनल एजेंडा दिखाया गया था हमारा राज्य एक बार फिर अपनी सेकुलर पहचान को खराब करने की यह कोशिश नाकाम कर देगा। हमें एकजुट होकर उन कोशिशों का विरोध करना चाहिए जो हमारे शांतिप्रिय राज्य को आतंक का अड्डा बताने की कोशिश करती है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इसे हिंसा
फैलाने वाली फिल्म बताया। कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर कपूर के पास फिल्में कतार में है। इनमें रामायण 2, एनिमल पार्क और ब्रह्मास्त्र 2 भी शामिल है। इस बिजी लाइनअप के बावजूद सयारा वाले डायरेक्टर मोहित सूरी ने उन्हें एक फिल्म ऑफर कर दी है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक यह एक म्यूजिक लव स्टोरी बताई जा रही है और इसमें रणबीर एक गैंगस्टर का रोल कर सकते हैं। हालांकि रणबीर ने अभी हामी नहीं भरी है। अपना शेड्यूल देखते हुए वह मिड 2026 तक अपना फैसला मोहित को बताएंगे। यदि रणबीर इस फिल्म को रिजेक्ट भी कर देते हैं तब भी मोहित सूरी साल के अंत तक फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। फिर चाहे वह किसी और एक्टर के साथ ही क्यों ना हो। छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्म राजा शिवाजी से रितेश देशमुख का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। फिल्म में रितेश देशमुख ने ही छत्रपति का पात्र किया है। इसके डायरेक्टर भी रितेश ही हैं। इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त ने भी कैमियो किया है। सलमान इसमें
जीवाजी महाले के किरदार में निभाएंगे। जीवाई जी छत्रपति के परमवीर अंगरक्षक थे। वहीं संजय दत्त इसमें मुगल शासक अफजल खान के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 1 मई को मराठी और हिंदी सहित कुल पांच भाषाओं में रिलीज होगी। कॉकटेल 2 के बारे में अब तक यही खबर थी कि यह कॉकटेल का स्पिरिचुअल सीक्वल है। मगर प्लॉट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड के मुताबिक फिल्म में ट्रायंगल नहीं कपल की ही लव स्टोरी होगी और यह कपल है कृति सेनन और रश्मिका का। शाहिद कपूर की एंट्री से इनका इक्वेशन उलझेगा। हालांकि अभी मेकर्स ने कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लोकेश कनकराज की फिल्म कैथी का सीक्वल अनाउंस हुआ है। मगर अब तक फिल्म बनी नहीं। अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है। यह फिल्म के टीज़ को सीबीएफसी से मिले सर्टिफिकेट की तस्वीर है। फिल्म का नाम दिल्ली। इसे कैथी टू मानने के दो कारण हैं। पहला कैथी में फिल्म के लीड
एक्टर कार्थी का नाम दिल्ली था और दूसरा यह कि फिल्म भी कैथी बनाने वाली कंपनी ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने ही बनाई है। अब यह तो फिल्म मेकर्स का स्टेटमेंट आने के बाद ही पता चलेगा कि दिल्ली नाम की यह फिल्म कैथी का सीक्वल है या कोई स्टैंडलोन फिल्म। Jio Hotstar की नई फिल्म चरैया का टीजर आया है। इसमें दिव्या दत्ता, संजय मिश्रा, टीनू आनंद और सरिता जोशी जरूरी किरदारों में हैं। टीज़ से अंदाजा लग रहा है कि कहानी पत्नी के साथ घरेलू हिंसा और फोर्सफुल सेक्स से जुड़ी है। सुशांत शाह इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। अब बारी है आज के फिल्म रेकमेंडेशन की। आप देखिए हाची अ डॉग स्टेल। इसमें एक प्रोफेसर एक पप्पी को अडॉप्ट करता है। दोनों का बॉन्ड ऐसा हो जाता है कि जहां यह प्रोफेसर जाता है, पप्पी भी इसके साथ जाता है। बहुत इमोशनल कहानी है और यह रियल स्टोरी से इंस्पायर्ड है। रियल डॉग का नाम था हिचा हाचिको। फिल्म देखने के बाद हाचिको के बारे में भी पढ़िएगा। फिल्म Amazon प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है। यह शो लिखा था
मेरी साथी अंकिता ने। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। अगर 22 फरवरी को आप लखनऊ में ना यूपी में कहीं भी हैं तो घर पर बैठना बिल्कुल मना है क्योंकि 22 फरवरी को आपके शहर में होने जा रहा है लल्लन टॉप यूपी अड्डा जहां आएंगे आपके फेवरेट स्टार्स बिना लाग लपेट के होंगी बहुत सारी बातें बटेंगे लल्लन टॉप के गुलाबी तकिए और माहौल होगा फुल्ली चार्ज्ड और अगर आपको इवेंट के बाद बढ़िया-बढ़िया रील्स देखते हुए या जाना चाहिए था वाला फोमो नहीं चाहिए तो 22 फरवरी को अपने सारे कामधाम छोड़िए और तशरीफ लाइए जुपिटर हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में
एंट्री सुबह 11:00 बजे से रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री फ्री फ्री एंट्री भी फ्री मगर वाइब प्रीमियम मौज की गारंटी हमारी बस जाइए दalाल.com पर बैनर पर कीजिए क्लिक और अभी कीजिए रजिस्ट्रेशन तो मुस्कुराते हुए मिलते हैं लखनऊ में।