Yash के Toxic Teaser ने Ranveer Singh की Dhurandhar 2 के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं | Clash

वायलेंस, वायलेंस, वायलेंस। आई डोंट लाइक इट। आई अवॉयड बट वायलेंस लाइक मी, आई कांट अवॉयड। यश ने यह बात भले ही केजीएफ 2 में कही हो, मगर उनका सबसे वायलेंट अवतार टॉक्सिक में नजर आ रहा है। आज ही उन्होंने फिल्म का ऑफिशियल टीज़ ड्रॉप किया है। इसका विज़न, स्केल, प्रोडक्शन और एक्शन। उनकी पिछली सभी फिल्मों से काफी अलग है। इसे देखने के बाद इतना जरूर कहा जा सकता है कि धुरंधर 2 को थिएटर में काफी कड़ी टक्कर मिलने वाली है। टॉक्सिक यश के करियर की 19वीं फिल्म है। मेकर्स ने दिसंबर 2023 में इस मूवी को अनाउंस किया था। तब यश केजीएफ फ्रेंचाइज़ के जरिए पैन इंडिया तोड़फोड़ मचा चुके थे। इसलिए लोगों को यह देखना था कि वो टॉक्सिक में क्या करते हैं। फिल्म की शूटिंग काफी बड़े स्केल पर की गई है। इसलिए उन उसके प्रोडक्शन में कई बार देरी भी हुई। एक बार ऐसा भी लगा कि शायद यह मार्च 2026 में नहीं आ पाएगी।

मगर फिल्म मेकर्स ने अलग-अलग पोस्टर्स और इंट्रोडक्शन वीडियो से यह बता दिया कि वो अपनी फिल्म को डिले नहीं करेंगे। टॉक्सिक का बैकड्रॉप एक सर्कस के इर्द-गिर्द घूमता है। इसमें 1940 से 1970 के आसपास के गोवा को दिखाया गया है। टीज़ में यश का किरदार राया। कई बड़े दुश्मनों के से एक साथ जंग छेड़ देता है। मगर उसके एटीट्यूड से एक बात स्पष्ट है कि लड़ाई में जमीन पर गिरने वाला शख्स अंतिम शख्स वो नहीं होगा। वो डंके की चोट पर कहता है इट्स ओवर व्हेन आई से इट्स ओवर अनंटिल देन हैव सम मैनर्स। कुछ इसी मंसूबे के साथ राया गोवा के क्राइम जगत में आगे बढ़ जाता

है। हालांकि टीजर का सबसे सरप्राइजिंग एलिमेंट यह है कि यश इस मूवी में डबल रोल्स में नजर आ रहे हैं। डबल रोल भी ऐसा वैसा नहीं बल्कि सीधे बाप बेटे का। देखकर लग रहा है कि इसमें राया बाप के किरदार में है। वहीं उसके बेटे को कुछ जगहों पर रूमी बताया गया है। टीजर से महसूस होता है इस बाप बेटे के बीच किसी तरह का टकराव है। मगर वो फिल्म में एक दूसरे से ही भिड़ेंगे या साथ मिलकर किसी तीसरे से यह तो वक्त ही बताएगा। वैसे पिछले दिनों जब राया का इंट्रोडक्शन टीज़ लाया गया था तो उसके अंत में यश डैडी इज होम बोलते नजर आए थे। मगर नए टीजर में उनके बेटे का परिचय देने के लिए आई एम होम डैडी डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है। इस एक डायलॉग ने इस टीजर की हाइप को और भी बढ़ा दिया है। हालांकि इस डबल रोल वाले कांसेप्ट का एक दूसरा पक्ष भी है। संभव है कि यश दोहरे किरदार में हो ही नहीं। हो सकता है कि टीज़ में जिस किरदार को बेटे के रूप में दिखाया गया हो, वह उनका ही यंगर वर्जन हो। फिल्म में एक लंबी चौड़ी टाइमलाइन

को दिखाया जाएगा। इसलिए संभावना है कि फिल्म में राया के यंग दिनों से लेकर उसके गोवा के किंग पिन बनने वाली कहानी भी दिखाई जाएगी। संभव है कि टीज़ में उन्होंने आई एम होम डैडी भी किसी अन्य शख्स को कहा हो। मगर अभी यह केवल एक थ्योरी है। सच तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। टॉक्सिक को लेकर यश शुरुआत से ही स्पष्ट रहे हैं कि यह उम्रदराजों की परिकथा है। टीज़ में वो इस एटीट्यूड से समझौता भी नहीं करते। इसलिए बतौर दर्शक हम भी इस मूवी से कुछ और होने की उम्मीद नहीं कर सकते। टीजर में खूनखराबा और ग्लैमर के साथ काफी डार्क अंडरटोन नजर आता है। मेकर्स ने कहानी को कुछ खास रिवील नहीं किया। उल्टा लोगों को डबल रोल वाले चक्कर में डालकर थोड़ा कंफ्यूज जरूर कर दिया है। इस बात के लिए उन्हें पॉइंट्स दिया जा सकता है। टीजर की एडिटिंग बढ़िया की गई है। बीट्स और डायलॉग्स के विराम के बीच एक्शन सींस इसे खूब कस देते हैं। जहां तक यश की बात है उनके डायलॉग और पर्सनालिटी में कुछ खास नयापन नजर नहीं आता है। अंत के क्लीन शेव वाले लुक को

हटाएं तो वो अब भी केजीएफ के साए से बाहर नहीं निकल पाए हैं। इस टीजर में ऐसी दो बड़ी बातें हैं जो मन में सवाल पैदा करती है। अवल तो यह कि मेकर्स फिल्म के अन्य एक्टर्स से इतना परहेज क्यों कर रहे हैं? इतनी दमदार स्टार कास्ट होने के बावजूद इंट्रोडक्शन वीडियो और टीज़ में दूसरे लीड एक्टर्स कहीं नजर नहीं आते। हर तरफ केवल यश ही छाए हुए हैं। दूसरा और सबसे बड़ा सवाल यह कि मेकर्स इस खून-खराबे को सेंसर से पास कैसे करवाएंगे? ये तो तय है कि फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलेगा। मगर जिस तरह से इसमें शीशे पर रगड़ते चेहरे, हवा में उड़ते अधकटे हाथ या लकड़ी काटने वाली मशीन से गर्दन उड़ाने जैसे सींस दिखाए गए हैं। क्या सीबीएफसी उन्हें आगे बढ़ने देगी? ज्यादा आसार तो यह हैं कि इस फिल्म पर ठीक-ठाक कैंची चल जाएगी। बावजूद इसके टीज़ को देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि यश ने अपनी तरफ से तगड़ा पासा फेंक दिया है। 8 जनवरी 2026 को यश ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उसी दिन टॉक्सिक के मेकर्स ने राया

का इंट्रोडक्शन टीजर रिलीज किया। उसमें यश और यूक्रेनी मॉडल वियट्रीज थोफिनब बैग का सेक्स सीन दिखाया गया। उस सीन को देखकर इंटरनेट पर खूब होल्ला मच गया। इतना कि उस मॉडल को अपना सोशल मीडिया अकाउंट तक डिलीट करना पड़ गया। तब आम आदमी पार्टी कर्नाटक की महिला विंग ने कर्नाटक वुमेन कमीशन में फिल्म के खिलाफ कंप्लेंट फाइल की थी। वुमेन कमीशन ने मामला सेंसर बोर्ड की तरफ खिसका दिया। हालांकि सेंसर बोर्ड ने बताया कि YouTube पर आया टीजर उनके दायरे में नहीं आता है। इसलिए वो उस पर कोई एक्शन नहीं ले सकते। क्योंकि उस सेक्स सीन को एक ईसाई सिमिट्री या कब्रिस्तान में दिखाया गया था इसलिए कुछ ईसाई संगठन मेकर से नाराज हो गए। पिछले दिनों नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है। टॉक्सिक को

गीतू मोहन दास ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने ही बियट्रीज स्टोफन बैकग के सोशल अकाउंट सोशल मीडिया अकाउंट को पब्लिकली रिवील किया था। सेक्स सीन वाले विवाद पर लोगों ने गीतू को भी आड़े हाथों लिया था। उनका कहना था कि गीतू को खुद एक महिला होते हुए इस तरह के वुमेन ऑब्जेक्टिफिकेशन से बचना चाहिए। मगर गीतू ने इन बातों पर लोगों को उल्टा जवाब दे दिया। एक Instagram स्टोरी डालते हुए उन्होंने लिखा जब लोग फीमेल प्लेजर, कंसेंट और महिलाओं के सिस्टम को समझने जैसी बातों पर बहस कर रहे हैं। मैं आराम फरमा रही हूं। उनके इस रिस्पांस ने इंटरनेट पर लोगों को और नाराज कर दिया था। हालांकि बाद में यश के फैंस ने दावा किया कि वह सेक्स सीन केवल इंट्रो टीज़ में दिखाया गया है। फिल्म में उसका नामोनिशान नहीं होगा। मगर नए टीज़ में कब्रिस्तान से जुड़े सींस भी हैं। ऐसे में संभव है कि वो एडल्ट सीन भी फिल्म में हो सकते हैं। गीतू एक नेशनल

अवार्ड विनिंग फिल्म डायरेक्टर हैं। उनकी पहली फीचर फिल्म लायर्स डाइस को दो नेशनल अवार्ड मिले थे। उसे 87 ऑस्कर अवार्ड्स में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भेजा गया था। उनकी दूसरी फीचर मूवी मूथोन को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2019 में दिखाया गया था। टॉक्सिक उनके करियर की तीसरी फीचर मूवी है। इन सब से पहले उन्होंने केक कुनुंडो आर यू लिसनिंग नाम की एक शॉर्ट मूवी बनाई थी। उस मूवी को भी नेशनल अवार्ड दिया गया था। साथ ही उसके बारे में केरल सरकार के 12th के सिलेबस में भी पढ़ाया जाता है। टॉक्सिक की स्टार कास्ट इसके सबसे बड़े हाईलाइट्स में से एक है। फिल्म के लीड में यश हैं। अब वो रया के अलावा किसी अन्य किरदार में है या नहीं यह तो समय आने पर ही पता चलेगा। मगर उनके अलावा किियारा आडवाणी, नयनतारा, उमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुकमणी बसंत, टॉविनो, थॉमस और अक्षय अब्रॉय जैसे एक्टर्स ने भी इस फिल्म में काम किया है। टॉक्सिक को गीतू

मोहन दास ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसकी कहानी गीतू और यश ने साथ मिलकर लिखी है। फिल्म को प्रोड्यूस करने का जिम्मा केवियन प्रोडक्शनंस और यश के मॉन्सर माइंड क्रिएशंस ने उठाया है। मॉन्सर माइंड ने रामायण को भी प्रोड्यूस किया है। वहीं केवीएन प्रोडशंस ने थलपति विजय की जननायगन बनाई है। यश इस मूवी को ग्लोबल स्केल पर रिलीज़ करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने इसे कनाडा और इंग्लिश के साथ फिल्माया है। हिंदी व अन्य भाषाओं की डबिंग बाद में की गई है। पिछले दिनों IMDb ने रियल टाइम पॉपुलैरिटी के आधार पर 2026 की 10 मोस्ट एंटीिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट जारी की थी। उसमें 35% यूजर इंटरेस्ट के साथ टॉक्सिक पहले पायदान पर थी। यानी लोग 2026 में सबसे अधिक टॉक्सिक का ही इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स है कि मेकर्स ने इस मूवी को करीब ₹600 करोड़ के भारीभरकम बजट पर बनाया है। टॉक्सिक ईद यानी 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी। उसी दिन रणवीर सिंह की धुरंधर 2 आ रही है। यश ने यह डेट साल भर पहले ही बुक कर ली थी। वहीं आदित्यधर ने 5 दिसंबर को धुरंधर के क्लाइमेक्स में बताया था कि वह अपनी फिल्म को सेम डेट पर रिलीज़ कर रहे हैं। इस बात से यश काफी नाराज हो गए थे। उनका मानना है कि आदित्य को कम से कम एक बार उन्हें

बताना चाहिए था। खैर दोनों पक्ष अपनी तरफ से दमखम भर रहे हैं। फैंस के बीच इसे साल के सबसे बड़े क्लैश की तरह देखा जा रहा है। रामगोपाल वर्मा ने तो इस टक्कर को धुरॉक्सिक नाम ही दे दिया है। टॉक्सिक के नए टीजर ने यश की मजबूत दावेदारी पेश की है। अब देखना होगा कि धुरंधर का अगला टीजर कब आता है। फिर दोनों तरफ के लोग अपनी फिल्मों के ट्रेलर भी लाएंगे। यानी आगे माहौल और गरमाने ही वाला है। आज से ठीक 1 महीने बाद दोनों फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी। देखना होगा कि तब तक टॉक्सिक और धुरंधर 2 में से कौन ज्यादा दर्शक खींचने में सफल होता है। आपको कैसा लगा टॉक्सिक का टीजर हमें कमेंट्स बॉक्स में जरूर बताइएगा। तब तक के लिए देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। पता है हीर ने रझा से क्या कहा? पता है श्रीन ने फरहाद से क्या कहा? पियो जूलियट से क्या कहा। पता है पता नहीं किससे क्या कहा। सब ने एक ही बात कही थी। कहा था कि 22 फरवरी को सुबह 11:00 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच जाओ। वहां पे जुपिटर हॉल में लल्लन टॉप का अड्डा सजा मिलेगा। बहुत अच्छे से तैयार होके पानी की बोतल लेके आना है क्योंकि वहां पे गमछा मिलेगा वहां मग्गा मिलेगा वहां तकिया मिलेगा वहां हम मिलेंगे वहां यह मिलेंगे वहां वो मिलेंगे वहां पे कमाल के मेहमान मिलेंगे क्योंकि फिर से कॉल टू एक्शन कहा जाता है इसको सेल्स वालों की भाषा में इसलिए फिर से

बोल रहा हूं आइए हमारे लल्लन टॉप अड्डे में जो है 22 फरवरी को सुबह 11:00 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में एंट्री एकदम फ्री है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पे सीट मिलेगी। एकदम आगे वाली सीट चाहिए तो आपको एक काम करना है। हमारी वेबसाइट है द लल्लन टॉप.com बड़ी मेहनत से बनाई है। अगर उस वेबसाइट पे जाएंगे तो ऊपर एकदम चमचमाता हुआ बैनर मिलेगा। बैनर पे क्लिक करिएगा। क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा। भर दीजिए। आ जाइए लल्लन टॉप अड्डा में हजरात हजरात हजरात गाना बजाओ।