अब होगा गर्मी का प्रचंड प्रहार! अगले कुछ घंटों में बदलेगा मौसम; बदला मौसम का मिजाज

अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम। कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। भारत मौसम विभाग यानी आईएमडी के अनुसार आज यानी 8 फरवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कड़ाई की ठंड से राहत मिलने लगी है। आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है

। एनसीआर में आज आसमान साफ रहेगा और दिन में अच्छी धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है। लेकिन बारिश की कोई संभावना अभी दिखाई नहीं दे रही है। हरियाणा के जिलों में 15 से 25 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गुड़गांव और फरीदाबाद जैसे इलाकों में भी दिन का तापमान सामान के करीब रहेगा। जबकि रातें अभी भी थोड़ी ठंडी बनी रहेंगी। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हाल में हुई बारिश के बाद अब मौसम साफ होने लगा है। हालांकि तराई वाले इलाकों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। अगले 24 घंटों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है

जिससे लोगों को सर्दी का एहसास और बढ़ने लगेगा। वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों में जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में 10 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी होगी। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसकेसाथ ही उत्तराखंड के निचले और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है। जम्मू कश्मीर में आज दिनभर बादल छाए रहने के बाद 9 फरवरी की रात ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी शुरू हो सकती है

। मौसम विभाग ने 10 फरवरी को कश्मीर के साथ कई स्थानों पे 30 से 40 कि.मी./ घंटे की रफ्तार से हवा चलने की साथ बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही इस बारिश और बर्फबारी की वजह से निचले इलाकों में सर्दी भी थोड़ी बढ़ सकती है। बात हिमाचल प्रदेश की करें तो राज्य के लाहौर स्पीति किन्नौर, चंबा और कुल्लू के ऊपरी हिस्सों में 9 और 10 फरवरी को बर्फबारी का पूर्वानुमान है। शिमला और मंडी जैसे मध्य पहाड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुल मिलाकर पहाड़ से लेकर पठार तक मौसम अपना रंग दिखा रहा है और आने वाले समय में इसमें बदलाव के आसार हैं। सब्सक्राइब टू वन इंडिया एंड नेवर मिस एन अपडेट। डाउनलोड द वन इंडिया एप्प नाउ।