इन 11 बॉलीवुड सितारो ने की राजपाल यादव की मदद, जानिए कितने पैसे इकट्ठे हुए?

राजपाल यादव के जेल जाने के बाद उनका मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 9 करोड़ का उधार ना चुका पाने की वजह से राजपाल को सरेंडर करना पड़ा था। इस बुरे वक्त में राजपाल के साथ पूरी इंडस्ट्री खड़ी है। उनकी मदद के लिए कई सितारों ने पैसे दिए हैं। कुछ सिलेब्स ने अमाउंट रिवील किया है। वहीं कईयों ने अमाउंट रिवील नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक राजपाल यादव के पास सहायता के तौर पर लगभग ₹3 करोड़ की राशि जमा हो चुकी है। आइए इस वीडियो में जानते हैं किसने कितने रुपए दिए। सोनू सूद सबसे पहले राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए थे।

उन्होंने कॉमेडियन को फिल्म ऑफर की है। इंडस्ट्री से भी उन्हें सपोर्ट करने को कहा है। राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि सलमान खान, अजय देवगन, रतन जैन, डेविड धवन और उनके बेटे वरुण धवन ने फोन कर मदद का हाथ बढ़ाया है। हालांकि रकम की जानकारी नहीं मिल पाई है। गुरमीत चौधरी ने राजपाल को सपोर्ट कर सबसे उनकी मदद करने को कहा। वहीं पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने राजपाल को उनके प्रोजेक्ट की एडवांस्ड पेमेंट दे दी है। भोजपुरी स्टार निरहुआ जल्द राजपाल यादव संग काम करने वाले हैं। वो फिल्म के प्रोड्यूसर को राजपाल का साइनिंग अमाउंट एडवांस में देने की अपील करेंगे। जे ट्यूंस म्यूजिक लेबल के फाउंडर और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह भी सामने आए हैं। उन्होंने राज्यपाल को 1.11 करोड़ की धनराशि दी है। बिहार के नेता और लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव ने ₹1 लाख दिए हैं। सिंगर मीका सिंह ने भी 11 लाख की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है। खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान ने राजपाल के काम की तारीफ की।

साथ ही बुरे वक्त में एक्टर को 10 लाख देने का वादा किया है। एफडब्ल्यूआईसीई ने लोगों से राजपाल की मदद करने को कहा। सबसे एकजुटता दिखाने की अपील की। उनका कहना है कि राजपाल इस सजा के हकदार नहीं है। जानकारी के मुताबिक राजपाल के करीबी दोस्त रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्टर की गुपचुप मदद की है। पहले भी उन्होंने राजपाल को 10 लाख दिए थे। फिलहाल यह जानकारी आपको कैसी लगी? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर अपनी राय जरूर बताएं।