मेरे पास पैसे नहीं है तिहार जेल जाने से पहले राजपाल यादव ने दिल दिखाने वाला इमोशनल स्टेटमेंट दिया

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के वक्त की जानकारी निकल कर सामने आई है। सरेंडर करने से ठीक पहले वह काफी भावुक हो गए और अधिकारियों से कहा सर मैं क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं है और कोई रास्ता नहीं दिख रहा। यहां सब अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं होता। इस मुश्किल से मुझे खुद ही गुजरना होगा। आपको बता दें कि यह मामला 2010 का है। जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म बनाने का फैसला किया जिसका नाम था अता पता लापता। इस फिल्म के लिए उन्होंने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से ₹5 करोड़ का कर्ज लिया था।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही जिससे आर्थिक तंगी आ गया और कर्ज चुकाने में दिक्कत हुई। तंगी के चलते दिए गए कई चेक बाउंस हो गए। इसके बाद कंपनी ने कानूनी कारवाई की। 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी को धारा 138 के तहत दोषी ठहराया और 6 महीने की सजा सुनाई। राजपाल यादव ने फैसले के खिलाफ अपील की और कई बार राहत मांगी। इस दौरान उन्होंने कुछ राशि चुकाई भी जैसे 2025 में ₹75 लाख जमा किए। लेकिन बाकी रकम करीब ₹9 करोड़ तक पहुंच गई। दिल्ली हाईकोर्ट ने 2 फरवरी 2026 को सरेंडर का आदेश दिया। एक्टर ने एक हफ्ते की मोहलत मांगी लेकिन 4 फरवरी को जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने इसे खारिज कर दिया।

कोर्ट ने कहा कि बार-बार वादे तोड़ने और गंभीरता की कमी दिखाने पर अब कोई नरमी नहीं बरती जा सकती। पॉपुलैरिटी के आधार पर कानून में कोई छूट नहीं मिल सकती। 5 फरवरी 2026 को शाम करीब 4:00 बजे राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सुपरिटेंडेंट के सामने सरेंडर कर दिया। अब उन्हें या तो 6 महीने की सजा काटनी होगी या फिर बाकी के रुपए भरकर जमानत मिल जाएगी। फिलहाल यह जानकारी आपको कैसी लगी? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर अपनी राय जरूर बताएं।