राजपाल यादव ने भाई श्रीपाल यादव ने कहा अभी तक हमे कोई पैसा नहीं मिला है

एक्टर राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया और उसके बाद से ही कई सिलब्स ने आगे आकर कहा कि वो उनकी मदद करेंगे। लेकिन राजपाल के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने कहा कि अब तक किसी ने भी कोई पैसे नहीं दिए हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर बयानबाजी चल रही है।

श्रीपाल यादव ने हमसे बातचीत में कहा अगर लोगों ने मदद की है तो बताएं पैसे कहां दिया गया? जो व्यक्ति राज्यपाल का अकाउंट संभालते हैं, उन्होंने भी किसी आर्थिक सहायता के आने की पुष्टि नहीं की है। अगर किसी ने मदद की है, तो पैसे कहां दिया गया? किसे दिया गया? इसकी जानकारी परिवार को क्यों नहीं है। अगर सच में किसी ने सहायता की है तो परिवार उनका आभारी रहेगा। केवल सोशल मीडिया पर बयानबाजी हो रही है और अगर ऐसा है तो यह गलत है। राजपाल के जेल जाने से पहले उनसे हुई आखिरी बातचीत के बारे में पूछे जाने पर श्रीपाल ने बताया कि राजपाल ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही जेल से वापस आ जाएंगे। उन्होंने मुझे फोन किया और कहा चिंता मत करो। मुझे एक दिन के लिए अदालत जाना है

और कुछ कानूनी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वहीं आपको बता दें कि गुरु रंधावा और मीका सिंह ने अकाउंट में पेमेंट भेजने का दावा किया है। गुरु ने कहा है कि मैं उन्हें अपने आने वाले वीडियो में काम करने के लिए [संगीत] एडवांस पेमेंट भेज रहा हूं। इसी के साथ उनकी पत्नी राधा ने बताया कि सभी ने उसका साथ दिया है। फिल्म इंडस्ट्री ने भी उनको सपोर्ट किया है। मैं मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं। यानी भाई कह रहे हैं कि अभी पैसे नहीं मिले जबकि पत्नी धन्यवाद कर रही है। फिलहाल आपको क्या लगता है राजपाल के भाई का बयान सच है या उनकी पत्नी का? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।