डंकी के बाद फिर साथ आ रहे शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी एक्शन के बाद कॉमेडी फिल्म करेंगे शाहरुख

2023 में शाहरुख खान लंबे इंतजार के बाद [संगीत] सिनेमाघरों में वापस लौट रहे थे। जवान और पठान ने बॉक्स ऑफिस पर ₹1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। इस कड़ी में उनकी तीसरी फिल्म राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी डंकी थी। लोगों को लगा कि शाहरुख हिरानी की [संगीत] जोड़ी थिएटर्स में तहलका मचा देगी। फिल्म ने ठीक-ठाक पैसे भी कमा लिए थे। मगर [संगीत] उतने नहीं जितने लोगों को उम्मीद थी। 454 करोड़ छापने के बावजूद डंकी [संगीत] को हिरानी की कमजोर फिल्मों में गिना गया। खुद शाहरुख भी इस मूवी से निराश हुए थे। मगर हिरानी ने फिर भी उम्मीद नहीं छोड़ी है। खबर है कि उन्होंने शाहरुख को एक नई फिल्म के लिए अप्रोच किया है। दरअसल इंटरनेट पर ऐसी खबरें चल रही है कि हिरानी ने शाहरुख को एक नया आईडिया सुनाया है। ये आईडिया एक सोशल कॉमेडी फिल्म का है। कुछ उसी तरह की [संगीत] फिल्में जिसके लिए हिरानी आमतौर पर जाने जाते हैं।

दावा तो यह भी है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चालू हो चुका है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे डंकी का सीक्वल बता रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अपनी तरफ से इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा है। पिछले दिनों हिरानी ने वैरायटी इंडिया को एक इंटरव्यू दिया था। उन्होंने जानकारी दी कि वह फिलहाल दो फिल्मों पर काम कर रहे हैं। एक है थ्री इडियट्स का सीक्वल [संगीत] वहीं दूसरी मूवी मुन्ना भाई 3 है। इस बातचीत में हिरानी ने शाहरुख से मिलने या किसी नई स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए कुछ भी नहीं बताया था। इसलिए दोनों साथ में कोई फिल्म करने वाले हैं या नहीं यह कहना थोड़ा जल्दबाजी होगी। हालांकि 2023 में पिंकविला से हुई बातचीत में हिरानी ने कहा था कि वह शाहरुख के साथ [संगीत] दोबारा काम करना चाहेंगे। तब उन्होंने यह हिंट भी दिया था कि वह किसी नई स्क्रिप्ट पर काम जरूर कर रहे हैं। उनके मुताबिक मैं शाहरुख के साथ दोबारा काम करना चाहूंगा। मुझे उसके साथ काम करके बहुत मजा आया। जब आपको किसी के साथ काम करके खुशी महसूस होती है तो आप उसके साथ दोबारा काम करना चाहते हैं। [संगीत] मगर अभी तो स्क्रिप्ट्स पर काम चल रहा है। हिरानी ने अपने एफटीआईआई के दिनों में सर्कस देखी थी। तभी उन्होंने यह ठान लिया था कि यदि उन्होंने कभी कोई फिल्म बनाई तो वो शाहरुख के साथ ही होगी। 2003 में वह बताओ डायरेक्टर अपने अपनी पहली मूवी मुन्ना भाई एमबीबीएस बना रहे थे। तब उन्होंने सबसे पहले शाहरुख को ही अप्रोच किया था। शाहरुख को फिल्म [संगीत] की कहानी खूब पसंद आई। मगर उस वक्त वो स्पाइन इंजरी से जूझ रहे थे। इस वजह से उन्होंने हिरानी [संगीत] को 8 से 9 महीने वेट करने को कहा। मगर हिरानी इतना इंतजार नहीं करना चाहते थे।

इसलिए वो दूसरे एक्टर्स की तलाश करने लगे। तब जाकर संजय दत्त उस प्रोजेक्ट में [संगीत] कास्ट किए गए थे। मुन्ना भाई एमबीबीएस को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों ने खूब पसंद किया [संगीत] था। हालांकि उसके क्रेडिट्स में हिरानी शाहरुख को श्रेय देना नहीं भूले। हिरानी ने शाहरुख को दोबारा थ्री इडियट्स के लिए अप्रोच किया था। मगर समय की कमी और एक अन्य इंजरी के कारण उस पर भी बात नहीं बन पाई। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक हिरानी 2020 में शाहरुख और कारजोल के साथ एक मैच्योर लव स्टोरी बनाना चाहते [संगीत] थे।

शाहरुख को कहानी तो पसंद आई मगर वो कभी बन नहीं पाई। उसी साल राजीव मसंत ने ओपन मैगज़ीन में एक अन्य प्रोजेक्ट का जिक्र किया। रिपोर्ट के मुताबिक हिरानी शाहरुख के पास एक ड्यूल हीरो प्रोजेक्ट लेकर गए थे। उसमें उनके अलावा सलमान खान को कास्ट [संगीत] करने का प्लान था। मगर शाहरुख उस वक्त केवल सोलो हीरो फिल्म करना चाहते थे। इसलिए उस मूवी पर बात नहीं बनी। फाइनली दोनों ने 2023 में डंकी पर साथ काम किया और फिल्म रिलीज हुई।