शादी के 8 साल बाद टूटने वाला है प्रियंका निक का रिश्ता। क्या मालती के मम्मी पापा हैप्पी कपल होने की करते हैं एक्टिंग? क्या शादी के 8 साल बाद बॉलीवुड के जमाई नंबर वन के बिगड़े देसी गर्ल से रिश्ते? तलाक की खबरों पर ग्लोबल स्टार प्रियंका [संगीत] ने तोड़ी चुप्पी। मालती की मम्मी ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब। जी हां, बॉलीवुड की देसी गर्ल और अमेरिका की बहू प्रियंका चोपड़ा को लेकर यह दावे इस वक्त सोशल मीडिया पर हेटर्स [संगीत] खूब करते हुए नजर आ रहे हैं। 43 साल की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले गली-गली शहर-शहर और देश विदेशों में देखने को मिलते हैं। तो वहीं मालती की मम्मी से हेट करने वालों की संख्या भी कम नहीं है।
और यही हेटर्स अब आए दिन प्रियंका और निक के रिश्ते पर सवाल उठाने से लेकर दोनों के प्यार को भी ढोंग बताते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं खुद से 10 साल छोटे हॉलीवुड सिंगर निक जॉनस के साथ शादी करने के 8 सालों के बाद ट्रोलर्स आए दिन प्रियंका और निक की शादी टूटने के दावे भी करते रहते हैं। इतना ही नहीं बहुत से लोगों का तो यह भी कहना है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जॉनस एक दूसरे के साथ हैप्पी कपल होने की सिर्फ एक्टिंग करते हैं। तो वहीं अब तेजी से अपने सेपरेशन और बिगड़े रिश्तों के दावों पर देसी गर्ल प्रियंका ने फाइनली चुप्पी तोड़ी है और अपने स्टेटमेंट से ना सिर्फ ट्रोलर्स को आईना दिखा दिया है बल्कि मुंहतोड़ जवाब देते हुए बोलती बंद भी करा दी है। सबसे पहले आपको बता दें कि हाल ही में ग्लोबल स्टार प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर चल रही इन गसिप्स पर खुलकर बातचीत की है और अपना रिएक्शन देते हुए बताया कि हमारी शादी को 8 साल हो चुके हैं। अगर लोग अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि यह रिश्ता कब टूटेगा [संगीत] या बर्बाद होगा तो वह उनकी मर्जी। मैंने तो अब इसके बारे में सोचना ही छोड़ दिया है।
पता नहीं हमने ऐसा क्या किया जो लोगों को हमारा रिश्ता इतना खटकता था। शायद इसलिए क्योंकि हम अलग-अलग देशों से हैं। अलग-अलग धर्म के हैं और उम्र में भी फर्क है। यह सब सुनकर बहुत दुख होता था। तो सुना आपने किस तरह से प्रियंका ने साफ-साफ शब्दों में बताया कि एक वक्त तक [संगीत] उन्हें इस तरह की नेगेटिविटी और हेट से फर्क पड़ता था। दुख पहुंचता था। लेकिन अब दुनिया और जमाने की लाख बुरी बातों को इग्नोर कर प्रियंका निक के प्यार में हमेशा खोई रहती हैं। यही नहीं अपने लव ऑफ लाइफ के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने आगे भी पति निक जॉनस के बारे में कई बातें भी की। साथ ही साथ बताया कि हमारी शादी बहुत जल्दी ही हो गई थी। मिलने के सिर्फ 6 महीने में। जब मैंने निक से शादी की तो मुझे भी लग रहा था कि यह सच में हो रहा है या नहीं। उनका यह वाला हिस्सा मतलब मुझे लगा कि यह सब नकली है। यह दिखावा है। यह पागलपन है। लेकिन निक में सच्चाई है। पूरी ईमानदारी है। यह बात मुझे हर रोज इंस्पायर करती [संगीत] है। मेरे प्रोफेशन में तो हर बार कुछ ना कुछ बनना पड़ता है। रोल बदलना पड़ता है। जो दिखाना हो वो दिखाना पड़ता है।
लेकिन निक दिन भर जो भी बातें करते हैं जिससे भी बातें करते हैं वो हमेशा बिल्कुल [संगीत] सच्चे रहते हैं। वो बहुत छोटी उम्र से काम करने लगे थे। उनके मम्मी पापा बहुत अच्छे, समझदार और सच्चे इंसान हैं। संत जैसे। तो मुझे पता चल गया कि यह गुण कहां से आए। यह उनकी ऐसी खूबी है जो सबको हैरान कर देती है। कोई बचाव नहीं कर पाता। तो सुना आपने प्रियंका की सफाई से निक के साथ रिश्ते की सच्चाई से लेकर प्यार, इज्जत और ईमानदारी होने तक हर पहलू का सच सभी के सामने आ गया है। और अब मालती की मम्मी का यही स्टेटमेंट सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारे तक आग की तरह वायरल भी हो रहा है।