ऐश्वर्या राय के ससुराल में रिश्तों का घमासान, बंटा परिवार। करीबी दोस्त के दावे ने मचाई सनसनी!

ऐश्वर्या के ससुराल में मचा रिश्तों का घमासान। परिवार के सदस्यों के बीच आए दिन होने लगी खींचतान। सास बहू [संगीत] के बीच हर रोज होने लगा तमाशा तो महानायक ने लिया सख्त फैसला। बिग बी ने कर दिया रिश्तों का बंटवारा। टुकड़ों में टूटा बच्चन खानदान। बिग बी के करीबी दोस्त के खुलासे ने मचाया कोहराम। जी हां, बच्चन परिवार में हो चुका है रिश्तों का बंटवारा और यह बंटवारा किसी और ने नहीं बल्कि खुद अमिताभ बच्चन ने किया। हालांकि यहां राहत की बात यह है कि यह बंटवारा आजकल या फिर परसों नहीं बल्कि बरसों पहले हुआ था। और इसका खुलासा अमिताभ बच्चन के करीबी दोस्त रहे दिवंगत नेता अमर सिंह ने किया था।

जो बच्चन परिवार के रिश्तों में मची कलह को घर की चार दीवारी से निकालकर सड़क पर ले आए थे। तब दिग्गज नेता अमर सिंह ने दावा किया था कि पतिप होकर भी अमिताभ और जया एक छत के नीचे नहीं बल्कि अलग-अलग रहते हैं। अमिताभ के बेटा बहू अभिषेक ऐश्वर्या भी अलग-अलग घर में रहते हैं। बता दें कि यह किस्सा है साल 2017 का जब अमिताभ बच्चन और अमर सिंह की दोस्ती में खटास पड़ गई थी। समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद अमर सिंह कई बार अमिताभ के खिलाफ शब्दों की मर्यादा को लांघते हुए बयान देते थे। ऐसा ही एक बयान उन्होंने साल 2017 में दिया था जब उन्होंने दावा किया था कि अमिताभ और जया बच्चन कई सालों से एक छत के नीचे नहीं रहते हैं। दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं और ऐसा ही उनके बेटे बहू अभिषेक ऐश्वर्या के साथ भी है। तब अमर सिंह ने अमिताभ के पारिवारिक रिश्तों की कलई खोलते हुए अपने उस इंटरव्यू में दावा किया था कि यह व्यवस्था मेरे बच्चन परिवार से मिलने से भी पहले की थी। लोग मुझ पर ऐश्वर्या और जया को लड़ाने का इल्जाम लगाते हैं। लेकिन सच यह है कि अमिताभ और जया पहले से ही अलग-अलग रहते थे।

जया बच्चन का व्यवहार तेजी जी से और हरिवंश राय जी अमिताभ के माता-पिता से बहुत बुरा था। पहले तो अमिताभ देखते रहे फिर जया के व्यवहार से परेशान हो गए। जब जया बच्चन ने हरिवंश राय जी और तेजी जी का अपमान किया। उस अपमान से व्यथित होकर अमिताभ अलग रहने लगे। यानी अमर सिंह के मुताबिक कि जहां अमिताभ माता-पिता के साथ प्रतीक्षा में रहते रहे वहीं जया जलसा या जनक बंगले में रहती रही। बरसों बाद भी दोनों अलग ही रहते रहे। अमर सिंह ने ऐश्वर्या और अभिषेक को लेकर भी दावा किया था कि ऐश अभिषेक अमिताभ जया के साथ नहीं बल्कि अलग घर में रहते हैं। इसके बारे में बताते हुए अमर सिंह ने दावा किया था कि अलग-अलग घर में रहते हैं। तीनों लोग अलग-अलग घर में रहते हैं। अभिषेक ऐश्वर्या अलग घर में रहते हैं। जया अलग घर में रहती हैं।

अमिताभ अलग घर में रहते हैं। बच्चन परिवार में सब ठीक नहीं है। इसी वजह से परिवार में तनाव की खबरें मीडिया में फैलने लगी थी। हालांकि साल 2020 में अपने निधन से पहले 18 फरवरी 2020 को अमर सिंह ने अपने सभी पुराने विवादित बयानों पर अफसोस जताया था और सोशल मीडिया के जरिए अमिताभ बच्चन से माफी मांगी थी। इस किस्से को अब बरसों बीत चुके हैं। बावजूद इसके अक्सर अमर सिंह के लगाए यह आरोप चर्चा में छा जाते हैं और बच्चन परिवार के सदस्यों के आपसी रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगते हैं।