संजय कपूर की 300 करोड़ की संपत्ति पर बवाल जारी। कोर्ट में रिश्ते हो रहे शर्मसार। प्रिया सचदेव ने किया ननद पर मानहानि का केस। सास पर लगाए झूठ बोलने के आरोप। 20 करोड़ का मुआवजा मांगने पहुंची कोर्ट। ननद भाभी की कानूनी जंग में होगी किसकी जीत? संजय कपूर की 300 करोड़ की संपत्ति के बंटवारे का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच प्रिया सचदेव ने संजय की मां को झूठा बता दिया है और साथ ही उनकी बहन पर मानहानि का केस ठोक दिया है। जिसके चलते एक बार फिर कपूर परिवार सवालों के घेरे में आ गया है। संजय की संपत्ति को लेकर अदालत में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। कभी करिश्मा अपने बच्चों का हक मांगने कोर्ट पहुंच जाती हैं तो कभी संजय की मां अपने हिस्से पर बात करती हुई नजर आ जाती हैं। इसी बीच संजय की बहन मंदिरा कपूर और पत्नी प्रिया सचदेव के बीच कानूनी जंग छिड़ गई है।
विवाद कोर्ट तक पहुंच गया है। तो चलिए पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। प्रिया सचदेव ने संजय की बहन मंदिरा कपूर के खिलाफ मानहानि का केस दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया है। प्रिया ने इस केस में ₹20 करोड़ के हर्जाने की मांग की है। साथ ही अदालत से यह भी मांग की है कि मंधेरा को उनके खिलाफ कोई भी बयान देने से रोका जाए। मिली जानकारी के अनुसार प्रिया सचदेव ने मंदिरा कपूर और पडकास्टर प्रिया चौधरी के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया। प्रिया का आरोप है कि संजय की बहन ने सोशल मीडिया, पडकास्ट, मीडिया इंटरव्यूज और अलग-अलग प्लेटफार्म पर उनके खिलाफ [संगीत] झूठे और अपमानजनक बयान दिए हैं। जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। कहा जा रहा है, मंदिरा कपूर ने प्रिया पर आरोप लगाए थे कि वह संजय कपूर की संपत्ति पर पूरा हक जमाना चाहती हैं। प्रिया ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए मानहानि का केस दायर किया है।
इसी बीच उन्होंने अपनी सास रानी कपूर को भी झूठा बता दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रिया ने अपनी सास रानी कपूर पर झूठी गवाही देने का आरोप लगाते हुए एक याचिका दायर की है। प्रिया ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि रानी कपूर ने झूठे बयान देकर और जरूरी फैक्ट्स को छिपाकर अदालत के साथ धोखाधड़ी की है। दरअसल संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है कि उन्होंने अपने नाम पर बने फैमिली ट्रस्ट को रद्द करने की मांग की है। रानी ने आरोप लगाया है इसे धोखाधड़ी से बनाया गया था। संपत्ति को अवैध रूप से ट्रांसफर करने की खातिर इस ट्रस्ट का इस्तेमाल किया गया। वहीं करिश्मा कपूर के बच्चों का कहना है कि प्रिया ने उनके पिता संजय कपूर की प्रॉपर्टी की ज्यादातर डिटेल्स छिपाई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रिया कपूर से उनके पति संजय कपूर की संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी है। जैसा कि सभी जानते हैं संजय कपूर की संपत्ति का विवाद उनके निधन के बाद से ही कोर्ट में चल रहा है। कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।