रसूखदार परिवार के बेटे हैं सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा, अर्पिता खान के ससुराल में कौन-कौन ?

बिश्नोई गैंग के निशाने पर आए सलमान खान के छोटे जीजा। आयुष शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी। रसूखदार परिवार के बेटे हैं दबंग के दामाद। राजनीति के गलियारों में दिखता है शर्मा परिवार का दबदबा। फिल्मों के लिए मारी परिवार की विरासत को ठोकर। जानिए सलमान की बहन अर्पिता के ससुराल में कौन-कौन? जी हां, भले ही एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में आयुष शर्मा को सलमान खान के जीजा के तौर पर जाना पहचाना जाता है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि आयुष शर्मा ना सिर्फ दबंग के परिवार के दामाद हैं बल्कि रसूखदार परिवार के बेटे भी हैं। वो परिवार जिसका राजनीति के गलियारों में दबदबा दिखता है। दादा से लेकर पापा और बड़े भाई तक आयुष के परिवार के सदस्य राजनीतिक जगत में पहचान रखते हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि इस वक्त आयुष शर्मा बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिलने की खबरों के चलते सुर्खियों में छाए हैं।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना और फिर रणवीर सिंह को धमकी मिलने के बाद सलमान खान के जीजा को भी डेथ थ्रेट मिलने की खबर ने बॉलीवुड में हड़कंप जरूर मचा दिया है। वहीं दूसरी तरफ आयुष के साथ-साथ उनका परिवार भी चर्चा में छा गया है। इंटरनेट पर सलमान के फैंस उनकी बहन अर्पिता के ससुराल और परिवार के बारे में डिटेल्स सर्च कर रहे हैं। बता दें कि आयुष शर्मा हिमाचल प्रदेश के एक बेहद प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आते हैं। ऐसा परिवार जिसका नाम सालों से सत्ता के गलियारों में गूंजता रहा [संगीत] है। आयुष के परिवार में पेरेंट्स के अलावा बड़े भाई और भाभी भी हैं। सबसे पहले तो आपको बता दें कि आयुष शर्मा हिमाचल प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे दिवंगत नेता पंडित सुखराम शर्मा के परिवार से आते हैं। [संगीत] पंडित सुखराम शर्मा आयुष के दादा थे। वे देश के दिग्गज नेताओं में गिने जाते थे। पंडित सुखराम शर्मा केंद्र सरकार में टेलीकॉम मिनिस्टर रहे थे। आयुष [संगीत] के दादा का लंबे समय तक हिमाचल प्रदेश की राजनीति में दबदबा रहा। उनके नाम के साथ कई बड़े राजनीतिक फैसले और विवाद भी जुड़े रहे। जिसने परिवार को हमेशा सुर्खियों में बनाए रखा। पंडित सुखराम शर्मा की राजनीतिक विरासत को उनके बेटे अब अनिल शर्मा ने आगे बढ़ाया है। आयुष के पिता अनिल शर्मा भी हिमाचल प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं।

वो चार बार विधायक रह चुके हैं और राज्य सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं। कभी कांग्रेस पार्टी का कद्दावर नेता रहे अनिल शर्मा मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। आयुष की मां सुनीता शर्मा हैं जो कि होममेकर हैं और पारिवारिक सामाजिक कामों में ही एक्टिव रहती हैं। वहीं पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए परिवार के बड़े बेटे और आयुष के भाई आश्रय शर्मा ने भी राजनीति की राह को चुना। लंबे वक्त तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहने के बाद आश्रय भी अब बीजेपी पार्टी के सदस्य हैं और चुनावी मैदान में उतरकर अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर चुके हैं। यानी साफ है कि शर्मा परिवार की जड़े राजनीति में गहरी है और पावर का सिलसिला पीढ़ियों से जारी है। आश्रय शर्मा की पत्नी का नाम राधिका शर्मा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अर्पिता खान की जेठानी राधिका पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की चचेरी बहन है। स्ट्रांग पॉलिटिकल बैकग्राउंड होने के बावजूद भी आयुष ने परिवार की विरासत को नहीं संभाला बल्कि अपने लिए बॉलीवुड की राह चुनी। सलमान खान की छोटी बहन और पिता खान से शादी के बाद आयुष ने बॉलीवुड में कदम रखा। सलमान खान ने अपने छोटे बहनोई को साल 2014 में फिल्म लव यात्री से फिल्मों में लॉन्च किया।

अपने 12 साल के करियर में आयुष फिल्मों में खास सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। हालांकि इसके बावजूद वह बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष तकरीबन 91 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि प्रॉपर्टी और नेटवर्थ के मामले में आयुष अपनी बीवी अर्पिता खान शर्मा से पीछे हैं। मुंबई में लग्जरी और हाई एंड रेस्टोरेंट की मालकिन अर्पिता [संगीत] की नेटवरर्थ ₹16 करोड़ बताई जाती है।