NOIDA Valentine’s Day डबल मर्डर कार से प्रेमी प्रेमिका का भयावह वीडियो; रूह कंपाने वाला मामला

प्यार के दिन पर खून से लथपथ एक कार। अंदर दो जवान जिंदगियां खामोश पड़ी थी। नोएडा के सेक्टर 39 में वैलेंटाइंस डे पर सनसनी फैल गई। आखिरकार ऐसा क्या हुआ? नोएडा से बड़ी खबर आ रही है। जहां सेक्टर 39 थाने क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक कार के अंदर एक युवक और एक युवती के शव बरामद हुए और दोनों को गोली लगी हुई थी और कार के अंदर का मंजर देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तुरंत टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी का दरवाजा खोलकर दोनों के शव बाहर निकाले गए और शुरुआती जांच में पता चला कि युवक के हाथ में एक पिस्तल भी मिली है जिसने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है। सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक अंदाजा लगाया जा रहा है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली और अपनी जान दे दी।

हालांकि पुलिस अभी किसी फाइनल नतीजे पर पहुंचने से पहले हर एंगल की जांच कर रही है। लेकिन शुरुआत में जब मौका ए वारदात पर वो पहुंचे तो कुछ ऐसा ही मंजर लग रहा था। मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान सुमित के रूप में हो रही है जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं युवती नोएडा के सेक्टर 58 की रहने वाली थी। यानी लड़की नोएडा की थी और और लड़का दिल्ली के त्रिलोकपुरी का था और दिल्ली की ही एक गाड़ी थी। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का एग्जैक्ट कारण और पूरी घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो पाएगी। लेकिन फिलहाल सेक्टर 39 के आसपास पुलिस टीम मौजूद है और फॉरेंसिक टीम भी सबूत इकट्ठे कर रही है। नोएडा में इस घटने के बाद से सनसनी का माहौल है और इस केस पर सबकी नजर बनी हुई है। लेकिन कई सारे एंगल सामने आ रहे हैं। सबसे पहले तो वैलेंटाइन डे वाले दिन एक युवा और एक युवती अगर आपस में क्या कोई झड़प हो गई और उसके बाद प्यार में जान दे दी। इस प्रकार का कोई मामला तो नहीं सामने आ रहा है या फिर कोई और दुश्मनी थी, कोई लड़ाई थी।

लेकिन यह जिस दिन पर हुआ है और जिस हिसाब से हुआ है दोनों ने गोली मार ली और पिस्तौल अंदर ही थी। यानी गाड़ी के अंदर भी पिस्तौल मौजूद है। तो इस बात का भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं आपस में कोई झगड़ा हुआ था। झगड़े में लड़की ने कहीं पहले तो नहीं मारा। ऐसे कई सारे सवाल हैं और केस जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा खुलासे होते जाएंगे। लेकिन हाल फिलहाल की जानकारी इतनी है कि नोएडा में सड़क किनारे जब गाड़ी मिली उसके अंदर एक युवा और एक युवती दोनों मृत पड़े थे और दोनों को गोली से ही मारा गया था।