अंधा प्यार था मेरा तब अंधा तब हां अब नहीं पीट पीछे लोग क्याक करते हैं मालूम नहीं पड़ता है भाई आदमी में विश्वास ना करो कभी गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं लोग 90 के दौर में कई एक्टर्स के जलवे रहे लेकिन कहा जाता है कि सबसे ज्यादा सुपरहिट फिल्में देने का रिकॉर्ड गोविंदा के नाम रहा उस दौर में गोविंदा ने आंखें हीरो नंबर वन कुली नंबर वन स्वर्ग हसीना मान जाएगी और राजा बाबू जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी पर्दे पर गोविंदा की जोड़ी हर एक्ट्रेस के साथ जम जाया करती थी लेकिन रियल लाइफ में उनकी जोड़ी सुनीता के साथ बनी गोविंदा को अक्सर पब्लिक इवेंट टीवी शोज और अवार्ड फंक्शंस में उनकी पत्नी सुनीता आहुजा के साथ देखा जाता रहा है दोनों की जोड़ी को फैंस ने हमेशा प्यार दिया और उन्हें एक आदर्श कपल के रूप में देखा लेकिन हाल ही में कुछ ऐसी खबरें सामने आई हैं जिसने सब को हैरान कर दिया है रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा और सुनीता अब अलग होने जा रहे हैं और उनकी तलाक की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं आखिर ऐसा क्या हुआ कि 38 साल पुराना यह रिश्ता
अब टूटने की कगार पर पहुंच गया खबरों के मुताबिक गोविंदा का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा है और उस अफेयर की वजह से उनका उनकी वाइफ के साथ तलाक होने वाला है लेकिन दोस्तों इन सारी चीजों की जो असली सच्चाई है वह क्या है कहीं यह सब कुछ सिर्फ और सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट तो तो नहीं है चलिए जानते हैं आज की इस वीडियो में दोस्तों यूं तो गोविंदा किसी परिचय के मोहताज नहीं है क्योंकि गोविंदा ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर लाखों लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई हुई है अपने काम की वजह से वह आज भी लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं गोविंदा के साथ-साथ उनकी वाइफ यानी कि सुनीता आहूजा को भी फैंस काफी ज्यादा प्यार देते हैं लेकिन दोस्तों 38 साल साथ में रहने के बाद अब इन दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगी हैं और अगर हम समय में पीछे जाएं तो आपको बता दें कि इस बॉलीवुड कपल की लव मैरिज हुई थी और इन दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है दरअसल उस वक्त गोविंदा अपने मामा के साथ मुंबई में रहते थे क्योंकि उनका करियर अभी शुरू नहीं हुआ था गोविंदा के मामा की शादी सुनीता की बहन से हुई थी इस लिहाज से वह अक्सर अपनी बहन और जीजा के घर आया करती थी गोविंदा अपने मामा के यहां करीब न साल रहे थे
सुनीता भी वहां अक्सर आती रह थी सुनीता ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पहली बार गोविंदा को तब देखा था जब उनकी बहन की शादी गोविंदा के मामा से हुई थी उस वक्त सुनीता नाइंथ क्लास में थी और गोविंदा बीकॉम फाइनल ईयर में थे उनके जीजा आनंद ने मजाक में कहा था कि गोविंदा इतने सीधे साधे हैं कि कोई लड़की उन्हें इंप्रेस नहीं कर सकती सुनीता ने इस मजाक को चुनौती की तरह ले लिया और वहीं से उनकी कहानी शुरू हुई सुनीता और गोविंदा शुरुआत में अक्सर बच्चों की तरह लड़ा करते थे यही नहीं दोनों एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों की पर्सनालिटी एक दूसरे से बिल्कुल अलग थी गोविंदा शांत स्वभाव के थे और उन्हें देसी चीजें पसंद आती थी जबकि सुनीता ऐसी नहीं थी इन दोनों को करीब लाने में डांस का अहम योगदान रहा फैमिली फंक्शन में अक्सर दोनों डांस किया करते थे सुनीता ने खुलासा किया था कि गोविंदा को डांस उन्हीं ने सिखाया है डांस की वजह से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और फिर दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया सुनीता के जीजा आनंद ने ही गोविंदा को उनकी पहली फिल्म
तन बदन ऑफर की थी उन्होंने सुनीता को भी लीड एक्ट्रेस बनने का मौका दिया था लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया इस रोल में बाद में खुशबू सुंदर को कास्ट किया गया इसी दौरान सुनीता अक्सर फिल्म के सेट पर आती थी जिसके बाद सुनीता और गोविंदा के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी गोविंदा और सुनीता ने अभी डेट करना शुरू ही किया था और दोनों एक दूसरे को लव लेटर दिया करते थे काफी समय तक यह सिलसिला चलता रहा लेकिन एक दिन सुनीता के जीजा के हाथ उनका लिखा लेटर लग गया जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह गोविंदा से जल्द से जल्द शादी करना चाहती हैं जिसके बाद जीजा जी ने गोविंदा की मां को यह बात बता दी थी दिलचस्प बात यह थी कि गोविंदा की मां निर्मला देवी ने पहले से भविष्यवाणी कर दी थी कि एक दिन गोविंदा सुनीता से ही शादी करेंगे बता दें कि गोविंदा अपने माता-पिता की छठी संतान थे कहा जाता है कि उनकी मां आध्यात्म में गहरी रुचि रखती थी जब वह 17 साल के थे तभी उनकी मां ने कह दिया था कि 21 साल की उम्र में गोविंदा कुछ बड़ा कमाल करेंगे और यह हुआ भी गोविंदा की पहली फिल्म इसी उम्र में आई थी जिसके बाद उन्होंने 50 दिन में 49 फिल्में साइन की थी गोविंदा की मां को पहले ही पता चल गया था कि उनकी बड़ी बेटी पद्मा का निधन होने वाला है पद्मा गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की मां थी उनकी बहन जब गर्भवती थी तो उनकी मां ने भविष्यवाणी कर दी थी कि बेटी को जन्म देने के बाद उनका निधन हो जाएगा और यह बात भी सच साबित हुई गोविंदा के मुताबिक उनकी मां ने पहले ही बता दिया था कि न महीने बाद उनकी मौत हो जाएगी यह उस वक्त की बात है जब गोविंदा पेरिस में फिल्म हीरो नंबर वन की शूटिंग कर रहे थे एक दिन पहले ही उन्हें लगने लगा कि उनकी मां मरने वाली है यह सोचकर वह सड़क पर ही रोने लगे थे और अगले दिन उनकी मां का नि हो गया खैर इसी तरह गोविंदा की मां निर्मला देवी ने गोविंदा और सुनीता की शादी की भी भविष्यवाणी की थी और यह भी सच हुआ जिसके बाद परिवार की रजामंदी से सुनीता और गोविंदा 11 मार्च
1987 को शादी के बंधन में बंध गए और शादी के एक साल बाद ही गोविंदा एक बेटी के पिता बन गए थे हालांकि शादी से पहले ही गोविंदा को फिल्मों में एंट्री मिल गई थी और उनकी पहली फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था इसके बाद से ही गोविंदा को लगातार फिल्में मिलनी शुरू हो गई थी काम के सिलसिले में गोविंदा अक्सर घर से दूर रहते थे दोनों के बीच कई बार ऐसे मौके आए जब वह अलग होने का फैसला ले चुके थे लेकिन ऐसा हो ना सका गोविंदा हमेशा अपनी पत्नी का हाथ थामे रहे वहीं सुनीता ने भी रिश्ते की डोर को पकड़े रखा आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता ने अपनी शादी की 25वीं साल गृह पर दोबारा शादी की थी इस दौरान दोनों ने सभी रीति रिवाजों के अनुसार शादी की थी दर असल गोविंदा की मां निर्मला देवी की इच्छा थी कि वह सुनीता से दोबारा शादी करें बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया कि मेरी मां चाहती थी कि जब मैं 49 साल का हो जाऊं तो सुनीता से दोबारा शादी करूं दरअसल 1987 में हम दोनों का गंधर्व विवाह हुआ था ऐसे में शादी के 25 साल पूरे होने पर वह चाहती थी कि मैं
और सुनीता एक संपूर्ण शादी करें मैंने दिसंबर 2014 में 49 साल पूरे किए और जनवरी में हमने पूरी शादी कर ली वहीं शादी के इतने सालों बाद भी सुनीता और गोविंदा की बॉन्डिंग देखते बनती है दोनों को अक्सर रियलिटी शो में साथ देखा जाता है और जहां दोनों अपनी बातों से अक्सर लोगों को हंसाते नजर आते हैं सुनीता ने कहा था कि मैंने 18 साल की उम्र में शादी की और 19 की उम्र में मां बन गई उसके बाद मैं अपने दोनों बच्चों को संभालने के काम करने लगी उनकी पहली बेटी का नाम नर्मदा और बेटे का नाम यशवर्धन है जो अब बॉलीवुड में अपना करियर बना रहे हैं शादी के इतने सालों बाद गोविंदा और सुनीता के बीच दूरियां बढ़ने की खबरें तेजी से फैल रही हैं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे काफी समय से अलग रह रहे थे लेकिन दोनों ने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की 25 फरवरी से उनकी तलाक की खबर सामने आ रही है जिसने उनके चाहने वालों को चौका दिया हालांकि दोनों ने अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है