प्रशांत नारायण ने शाहरुख खान ओर ऋतिक को लताड़ा, फैन्स उनके परिवार को रेप की धमकी देने लगे

शाहरुख खान अक्सर अपने विमल पान मसाला वाले ऐड के लिए ट्रोल होते रहते हैं। तंबाकू को प्रमोट करने की वजह से उनके खिलाफ पुलिस एफआईआर भी हो चुकी है। हाल ही में मर्डर 2 के विलेन प्रशांत नारायणन ने भी शाहरुख खान से जुड़े इन मसलों पर बात की है। उनके मुताबिक शाहरुख और ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स अपनी शक्तियों का सही इस्तेमाल नहीं करते। उल्टा वो गुटखा और का प्रचार कर लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। पिछले दिनों प्रशांत ने बॉलीवुड बबल को एक इंटरव्यू दिया था। उसमें उनसे आवारा कुत्ते

बनाम सुप्रीम कोर्ट वाले मुद्दे पर सवाल किया गया। साथ ही यह भी पूछा गया कि क्यों इंडस्ट्री के एलिस्ट एक्टर्स ऐसे मुद्दों पर चुप्पी साध लेते हैं? इस पर प्रशांत कहते हैं, “मुझे लगता है कि उन एक्टर्स में किसी बात का डर है। उसी वजह से वह खुलकर नहीं बोल पा रहे हैं। आम आदमी की तुलना में एक स्टार की पहुंच कहीं ज्यादा होती है। जब शाहरुख खान या ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स ऐसे मुद्दों पर बोलते हैं, तो उसका बहुत बड़ा असर पड़ता है। मगर आप इन एक्टर्स को सबसे बेवकूफाना एड्स करते हुए देखते हैं। अगरबत्ती से लेकर चप्पल और ट्यूबलाइट तक यह सब कुछ बेच रहे हैं। प्रशांत की मानें तो यह सुपरस्टार्स अपनी पहल से समाज में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। वो कहते हैं आम लोग आपके प्रचार किए गए चप्पल खरीद रहे हैं। आपके प्रचार वाले दारू और गुटखा खरीद रहे हैं। यह लोग गुटखा बेच रहे हैं। सब इज्जत से

गुटखा बेच रहे हैं। लेकिन आप में इतना दिल नहीं कि आप कुत्तों के लिए बोल लें। प्रशांत के मुताबिक मुद्दे पर बोलते वक्त इन एक्टर्स की जुबान की केसरी पर चुप्पी छा जाती है। शाहरुख का नाम लिए बिना वह आगे कहते हैं आदमी को कितना चाहिए यार मुझे तो यह नहीं समझ आता कि क्या करना है इतने का। अरे इतना तो है भाई तुम्हारे पास और क्या करोगे तुम। गाड़ियां ले ली तुमने ये कर लिया वो कर लिया। इन्वेस्टमेंट कर लिया। तुम्हारी सात पुश्तें तुम्हारे इन्वेस्टमेंट से खुश हो जाएंगी। लेकिन फिर भी तुम लोगों को अलग-

अलग जगह जाकर बेइज्जती करवाकर नाचने की क्या जरूरत है? तुम्हें क्या जरूरत है? है गुटखा बेचने की या किसी की शादी पर जाके नाचने की। आप जब अपने आप की ही रिस्पेक्ट नहीं कर रहे तो और क्या करेंगे? प्रशांत के बयान ने इंटरनेट पर शाहरुख खान फैंस को काफी नाराज कर दिया है। लोगों ने उन्हें ही ट्रोल करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट है कि कई ट्रोलर्स ने उनके परिवार को गाली गलौज और रेप की धमकी दी। दावा यह भी किया जा रहा है कि ऑनलाइन ट्रोलिंग की वजह से उन्होंने Instagram पर अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया है।