राजपाल यादव पिछले काफी दिनों से 9 करोड़ के चेक बाउंस केस को लेकर मुसीबत का सामना कर रहे हैं। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा ने राजपाल यादव पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि काम के सिलसिले में वह उनसे मिली हैं। उन्होंने एक्टर के साथ एक फिल्म साइन की
थी जिसमें वह हीरोइन थी और राजपाल यादव उनके अपोजिट लीड एक्टर थे। सब कुछ हो गया था। कॉन्ट्रैक्ट साइन हो गया था। प्रोफेशनल बातचीत हो चुकी थी। शूट मुंबई भी नहीं थी और बाहर शूट करने जाना था तो उसकी टिकट भी बुक हो चुकी थी। लेकिन फिर पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि उस प्रोजेक्ट को ही बंद करना पड़ा। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो फिल्म हुई ही
नहीं या फिर उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। तो इस पर शिवांगी ने कहा कि मेरे हिसाब से तो वह फिल्म हुई ही नहीं। लेकिन जो मूवी की स्टोरी थी उसे 60% चेंज करके राजपाल सर ने किसी और एक्ट्रेस के साथ वैसी ही फिल्म की है। तो मैं मानती हूं कि हो सकता है कि मुझे रिप्लेस किया गया हो। लेकिन मैं अपने दिल को मनाने के लिए यही कहती हूं कि वह प्रोजेक्ट बंद हो गया था।
फिलहाल शिवांगी वर्मा के इस आरोप पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।