कमल हसन ने साल 2000 में हे राम बनाई। इसमें शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और हेमा मालिनी ने भी काम किया था। फिल्म का बजट भी बड़ा था और कास्ट भी तगड़ी थी। कमल इसे अपनी सबसे पर्सनल फिल्म बताते हैं। फिर भी यह फिल्म फ्लॉप हो गई और कमल हसन इसका जिम्मेदार इसमें शाहरुख की मौजूदगी को मानते हैं। फिल्म को रिलीज़ हुए 26 साल हो चुके हैं। [संगीत] इस मौके पर एक हाल इंटरव्यू में कमल ने बताया कि हे राम की असफलता से उन्हें बड़ा घाटा हुआ। शाहरुख खान के नाम जिक्र करना ही उनकी फिल्म के लिए नुकसानदेह साबित हुआ। हेराम के 26 साल पूरे होने पर बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कमल हसन ने कहा यह फिल्म इतनी ज्यादा रोमांचक थी कि दर्शक अपनी सीटों से फिसल कर थिएटर से बाहर ही
निकल गए। जब मैं फिल्म बना रहा था तब लोग मुझसे पूछते थे कि आखिर मैं कर क्या रहा हूं। इतना खर्च किस लिए? मैंने कहा, यह एक वादा है जो मैंने खुद से किया था। हे राम वो फिल्म थी जिससे पहली बार शाहरुख खान ने पठान का रोल किया था। शाहरुख़ के रोल और फिल्म की असफलता में उनकी भूमिका पर कमल हसन ने कहा असल में मुंबई में फिल्म की जो पब्लिसिटी की गई उसे देखकर लोगों को लगा कि फिल्म [संगीत] में शाहरुख खान का रोल बहुत बड़ा है। यह पूरा काम पीआर का था। असल में हेराम में शाहरुख़ का किरदार जरूरी मगर छोटा था। लोग शाहरुख को और देखना चाहते थे। शायद इसी वजह से पब्लिक नाराज हो गई। हेराम बनाने में कमल हसन ने जो जोखिम उठाया था उसका जो परिणाम उन्हें मिला वो लंबे समय
तक उन्हें अखरता रहा। वह आर्थिक संकट में घिर गए थे। इस बारे में कमल हसन ने कहा इस फिल्म की नियति कुछ भी हो सकती [संगीत] थी। मगर इसका हश बुरा ही हुआ और यह आर्थिक रूप से बहुत बुरा था। एक बार तो प्रोड्यूसर ने मुझे शूट शुरू होने से एंड पहले मेरी फीस [संगीत] कम करने का सुझाव दिया ताकि मुझे ज्यादा फिल्में मिल सके। कमल हसन ने बताया कि
मुश्किलें चाहे जितनी भी रही हो मगर उन्होंने फीस में कटौती नहीं की। रुपयों के मामले में उन्होंने हमेशा पारदर्शिता रखी। उन्होंने कहा एक एक्टर के तौर पर मुझे कोई शिकायत नहीं है। मैं देश के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हूं और इसके लिए मैं मेरे भाई चंद्र हासन का शुक्रगुजार हूं। वही मेरे टैक्स से जुड़े मामले देखते हैं। उनकी बदौलत मेरे पास स्विस बैंक अकाउंट में रखने के लिए कोई सरप्लस फंड नहीं बचे। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं चैन की नींद सोता हूं। जब मेरे घर गलियारों में जूतों की आवाज आती है तो मैं डर से कांपता नहीं हूं। कुछ लोग इसे [संगीत] मूर्खता भी कह सकते हैं लेकिन मेरे हिसाब से इसे ही सुकून कहते हैं। कमल हसन अपने पिछले कुछ इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि हेराम के लिए शाहरुख ने ₹1 भी नहीं लिया था। उन्होंने कहा था शाहरुख ने महज एक रिस्ट वॉच लेकर इस फिल्म में काम किया। शाहरुख़ के पास इस फिल्म के हिंदी राइट्स हैं। मैंने कभी सोचा नहीं था कि आज इस
फिल्म की वैल्यू [संगीत] कितनी होगी। अब उस पर शाहरुख का हक है। वो हेराम के पार्टनर हैं और मुझे खुशी है कि फिल्म के हिंदी राइट्स पर उनका अधिकार है। बहरहाल कमल हसन के वर्कश्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ठग लाइफ थी। यह फिल्म कई कारणों से विवाद में रही और टिकट खिड़की पर डिजास्टर साबित हुई। अब जल्द ही वो कल्कि 2 की शूटिंग शुरू करेंगे। साथ ही कमल हासन रजनीकांत [संगीत] के साथ भी एक फिल्म में काम कर रहे हैं। वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें
कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। मुस्कुरा रहे हैं हम और मुस्कुराइए आप क्योंकि लखनऊ में होने जा रहा है लल्लन टॉप अड्डा। 22 फरवरी को पहुंचिए जुपिटर हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ। एंट्री सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। फ्री रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक कीजिए द लल्लन टॉप.com वेबसाइट [संगीत] पर दिए बैनर पर। [संगीत