रणबीर कपूर का कैलेंडर अगले कुछ सालों तक के लिए पूरी तरह से पैक हो चुका है। उनकी रामायण इस साल दीपावली पर रिलीज़ हो जाएगी। वहीं लव एंड वॉर पर लंबे समय से काम चल रहा है जो कि अगले साल की पहली तिमाही में रिलीज़ हो सकती है। मगर इस बीच सयारा वाले मोहित सूरी ने उन्हें एक नई फिल्म ऑफर कर दी है। यह एक म्यूजिक लव स्टोरी बताई जा रही है। इसमें रणबीर एक गैंगस्टर का रोल कर सकते हैं। इसे यशराज फिल्म्स वाले आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस करेंगे। मगर कैच यह है कि यह रणबीर के करियर की आखिरी लव स्टोरी हो सकती है। मोहित सूरी की पिछली रिलीज सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर ₹500 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। इसलिए उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। इस
सिलसिले में वह अपनी अगली कहानी लेकर रणबीर के पास पहुंचे हैं। बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया मोहित सूरी का लंबे समय से ऐसा सपना है कि वह रणबीर कपूर के साथ काम करें। सयारा की सक्सेस और आदित्य चोपड़ा के सपोर्ट के बाद अब उन्हें रणबीर को कास्ट करने का मौका मिला है। रणबीर भी मोहित के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। लेकिन उन्होंने अभी इस फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है। वो अभी अपने बाकी काम में व्यस्त हैं। वो डेट्स और शेड्यूल सॉर्ट कर रहे हैं। क्योंकि रामायण और लव एंड वॉर दोनों में देरी हो रही है। लव एंड वॉर की 2 महीने की शूटिंग अभी तक बची हुई है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में काफी समय जाएगा। उस दौरान रणबीर अपनी अन्य फिल्मों की तैयारी शुरू करेंगे। खबर है कि मोहित और उनके बीच कई मीटिंग्स हो चुकी है। उन्हें भी इस गैंगस्टर
बेस्ड म्यूजिक लव स्टोरी का कांसेप्ट काफी पसंद आया है। सूत्र के मुताबिक फिल्म में गानों का काफी ज्यादा स्कोप है। अगर रणबीर इस मूवी में काम करते हैं तो शायद यह उनके करियर की कुछ आखिरी लव स्टोरी में से एक होगी। वो इस कहानी पर अंतिम फैसला मिड 2026 तक लेंगे। इस बीच मोहित और आदित्य चोपड़ा फिल्म के प्री प्रोडक्शन की तैयारी शुरू कर रहे हैं। यदि रणबीर इसे रिजेक्ट भी कर देते हैं तब भी वह 2026 के अंत तक फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। फिर चाहे वह किसी अन्य एक्टर के साथ ही क्यों ना हो। बता दें कि रामायण पार्ट वन की रिलीज और लव एंड वॉर की शूटिंग के बाद रणबीर एनिमल पार्क पर काम शुरू करेंगे। लगभग उसी दौरान वो रामायण पार्ट टू की शूटिंग भी करेंगे। ब्रह्मास्त्र टू का बनना भी लगभग तय
है। साथ ही उन्होंने एनिमल के तीसरे पार्ट का भी हिंट दिया है। चर्चा है कि वह धूम फोर में भी नजर आ सकते हैं। मगर इसकी कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। कुल जमा रणबीर के खाते में एक से एक बड़ी फिल्में हैं। इसे फारग होने में उन्हें 3-4 साल का समय लग जाएगा। ऐसे में यदि वह मोहित की लव स्टोरी फिल्म कर भी लेते हैं तो इसके आसार कम ही हैं कि वो आगे जल्द उस किस्म की कोई अन्य फिल्म कर पाएंगे। ये तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। मैं हूं कनिष्का। आप देख रहे हैं लल एंड टॉप सिनेमा। शुक्रिया। अगर 22 फरवरी को आप लखनऊ में ना यूपी में कहीं भी हैं तो घर पर बैठना बिल्कुल मना है। क्योंकि 22 फरवरी को आपके शहर में होने जा रहा है लल्लन टॉप यूपी अड्डा। जहां आएंगे आपके फेवरेट स्टार्स बिना लाग लपेट के होंगी बहुत सारी बातें। बटेंगे लल्लन टॉप के गुलाबी तकिए और
माहौल होगा फुल्ली चार्ज। और अगर आपको इवेंट के बाद बढ़िया-बढ़िया रील्स देखते हुए या जाना चाहिए था वाला फोमो नहीं चाहिए तो 22 फरवरी को अपने सारे कामधाम छोड़िए और तशरीफ लाइए जुपिटर हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में एंट्री सुबह 11:00 बजे से रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री फ्री फ्री एंट्री भी फ्री मगर वाइप प्रीमियम मौज की गारंटी हमारी बस जाइए द लालन.com पर बैनर पर कीजिए क्लिक और अभी कीजिए रजिस्ट्रेशन तो मुस्कुरा मुस्कुराते हुए मिलते हैं लखनऊ में।