छाँवा वाली मेडडॉक फिल्म ने मृणाल ठाकुर की पूजा मेरी जान को रोका, नवजोत गुलाटी ने क्या बताया?

मैडक फिल्म्स पिछले कुछ समय से बड़े स्केल की फिल्में बनाने में लगी हुई है। इस सब की शुरुआत स्त्री 2 और झावा के बाद हुई है। इस चक्कर में हुआ यह कि उन्होंने छोटे बजट की कंटेंट ड्रिवन फिल्मों पर कम ध्यान दिया जिससे मार्केट में उनकी पहचान बनी थी। अब मैड सिर्फ फ्रेंचाइज फिल्मों पर फोकस कर रहा है। इनमें हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स, भेड़िया और बदलापुर जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इस वजह से वो छोटी फिल्मों पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं और फिल्में बनकर सालों तक अटकी रह रही है। रिलीज नहीं हो पा रही है। ऐसा कहना है फिल्म मेकर और स्क्रीन राइटर नवजोत गुलाठी का। नवजोत जय

मम्मी दी नाम की फिल्म और इंडस्ट्री नाम की सीरीज [संगीत] डायरेक्ट कर चुके हैं। उन्होंने मृणाल ठाकुर और उमा कुरैशी को लेकर पूजा मेरी जान नाम [संगीत] की फिल्म बनाई। मगर वो फिल्म लंबे समय से बनकर तैयार होने के बावजूद रिलीज नहीं हो पा रही। फिल्म की रिलीज का इंतजार करते-करते नवजोत के पिता [संगीत] का देहांत हो गया। मैडक ने पूजा मेरी जान को जुलाई 2022 में अनाउंस किया था। [संगीत] अगस्त 2022 तक उसकी शूटिंग पूरी हो चुकी थी। साल के अंत तक नवजोत ने फिल्म की एडिटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी पूरा कर दिया था। कायदे से इसे 2023 की शुरुआत में रिलीज़ कर देना चाहिए था। मगर 3 साल बाद भी मैडक ने मूवी

को हरी झंडी नहीं दी है। जिसकी वजह से यह अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। लगातार होती देरी ने नवजोत गुलाठी को फ्रस्ट्रेट कर दिया है। इसलिए थक हारकर उन्होंने दिनेश विजन और मैड से एक इमोशनल अपील की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता की अंतिम इच्छा रही थी कि वह अपने बेटे की यह फिल्म देख सके। मगर इंतजार करते-करते ही उनका निधन हो गया। वैरायटी इंडिया से हुई बातचीत में नवजोत बताते हैं मेरे पिता का निधन 2024 में हो गया। वो करीब 3 महीने तक हॉस्पिटल में सीरियस कंडीशन में थे। उस दौरान वो मुझसे बार-बार पूछते थे कि तेरी पूजा कब आएगी? अब वो इस दुनिया से चले गए हैं मगर मेरी फिल्म अब तक अटकी हुई है। नवजोत

बताते हैं कि फिल्म की शूटिंग बिना किसी दिक्कत के पूरी हो गई थी। उसे Jio सिनेमा पर रिलीज़ करने की तैयारी थी। मगर फिर Jio सिनेमा और डिज़्नी प्लस Hotstar का मर्जर हो गया। नई कंपनी यानी Jio Hotstar के मैनेजमेंट ने प्रोड्यूसर से कहा कि वो Jio के लिए बनाई गई फिल्मों को दूसरे प्लेटफार्म को भी बेच सकते हैं। इसके बाद मैडक ने पूजा मेरी जान को दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ऑफर किया। मगर रिपोर्ट है कि उन्होंने फिल्म के लिए

एक ऐसी कीमत मांगी जिसे कोई भी स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म देने को तैयार नहीं है। इसी वजह से फिल्म की रिलीज़ को लेकर अभी तक अनिश्चितता बनी हुई है। नवजोत का कहना है कि मडक पिछले 9 महीने से एक ओटीटी प्लेटफार्म के [संगीत] साथ इस मूवी को लेकर झक मार रही है। फिर भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका है। वो कहते हैं यह एक ऐसा लूप बन गया है जो खत्म ही नहीं हो रहा। जब तक मैडC को अपनी मनचाही कीमत नहीं मिलती, वह फिल्म बेचने वाले नहीं हैं। सच्चाई यह है कि अब उनका पूरा ध्यान बड़ी फिल्मों पर है। इसलिए छोटी फिल्मों की उन्हें कोई खास परवाह नहीं रही। अगर ओटीटी पर उन्हें मनचाहा दाम नहीं मिल रहा तो फिर मैड फिल्म्स इसे सिनेमाघरों में क्यों नहीं रिलीज़ कर देती? अपनी बातचीत के दौरान नवजोत ने स्त्री और भेड़िया के डायरेक्टर अमर कौशिक को भी आड़े हाथों में ले

लिया। वो पूजा मेरी जान के को-प्रोड्यूसर हैं। मगर अब वो नवजोत का कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे हैं। दोनों ने पिछली बार अक्टूबर 2025 में बात की थी। तब से अब तक अमर ने उनके उनसे कई बार कॉल और मैसेज करने की कोशिश की पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। नवजोत कहते हैं मैं बार-बार कॉल और मैसेज करके थक चुका हूं लेकिन [संगीत] उधर से कोई जवाब नहीं आता। मैं यह बात सार्वजनिक तौर पर इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वो किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। मेरी मूवी आज भी रेलेवेंट है और लोगों से कनेक्ट करती है। लेकिन मुझे डर है कि अगर मैंने कुछ कदम नहीं उठाया तो यह फिल्म कभी रिलीज ही नहीं होगी। मैड को इसकी परवाह

ही नहीं है। मैं नहीं चाहता कि इसका हाल सुजीत सरकार की फिल्म शू बाइट जैसा हो जाए। उसके बारे में बातें तो बहुत हुई लेकिन वो कभी रिलीज नहीं हो पाई थी। वैसे मैडक ने सिर्फ पूजा मेरी जान ही नहीं बल्कि राधिका मददान की रूमी की शराफत और वाणी कपूर की सर्वगुण संपन्न की रिलीज रोक रखी है। नवजोत के मुताबिक कंपनी ने इन तीनों फिल्मों का पैकेज बनाकर किसी ओटीटी प्लेटफार्म को बेचने की कोशिश की लेकिन तब भी उन्हें मन माफिक कीमत नहीं मिल पाई। इसलिए यह फिल्म फिर से ठंडे बस्ते [संगीत] में चली गई है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। तब तक के लिए देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। अगर 22 फरवरी को आप लखनऊ में ना यूपी में कहीं भी हैं तो घर पर बैठना बिल्कुल मना है। क्योंकि 22 फर

वरी को आपके शहर में होने जा रहा है लल्लन टॉप यूपी अड्डा। जहां आएंगे आपके फेवरेट स्टार्स बिना लाग लपेट के होंगी बहुत सारी बातें। बटेंगे लल्लन टॉप के गुलाबी तकिए और माहौल होगा फुल्ली चार्ज। अब अगर आपको इवेंट के बाद बढ़िया-बढ़िया रील्स देखते हुए या जाना चाहिए था वाला फोमो नहीं चाहिए तो 22 फरवरी को अपने सारे कामधाम छोड़िए और तशरीफ लाइए जुपिटर हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में एंट्री सुबह 11:00 बजे से रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री फ्री फ्री एंट्री भी फ्री मगर वाइप प्रीमियम मौज की गारंटी हमारी बस जाइए द लालन.com पर बैनर पर कीजिए क्लिक और अभी कीजिए रजिस्ट्रेशन तो मुस्कुरा मुस्कुराते हुए मिलते हैं लखनऊ में। [संगीत]