NH 48 पर थार कार एक्सीडेंट वायरल वीडियो असली सच्चाई

कल से सोशल मीडिया पर 10 सेकंड की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक थार गाड़ी हाईवे पर लगे डायरेक्शन बोर्ड में अटकी हुई दिखाई दे रही है। यह वीडियो दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए जयपुर तक जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 48, यानी एनएच 48 का बताया जा रहा है। वीडियो को शेयर

करके यह दावा किया जा रहा है कि एक्सीडेंट इतनी तेज थी कि गाड़ी सीधी डायरेक्शन बोर्ड में जाकर घुस गई। इस एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोगों में काफी डर का माहौल बन गया। वीडियो सामने आने के बाद यह वीडियो कल से तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो की सच्चाई जानना चाह रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं। इस वीडियो की जब हमारी टीम ने जांच की तो पाया कि यह वीडियो कोई रियल घटना पर आधारित नहीं है बल्कि इस वीडियो को एआई द्वारा बनाया गया है। क्योंकि जब हम इस खबर की पुष्टि के लिए जांच कर रहे थे तो हमें ऐसी कोई भी

खबर नहीं मिली जिसमें Thar गाड़ी ऐसे हाईवे पर लटक गई हो। अगर इतना बड़ा एक्सीडेंट हुआ होता तो कहीं इसकी खबर जरूर होती। वहीं दूसरा सच इस डायरेक्शन बोर्ड में ही छिपा हुआ है। अगर यह मान भी लिया जाए कि एक्सीडेंट हुआ भी है तो डेढ़ टन की गाड़ी कैसे डायरेक्शन बोर्ड में ऐसे लटकी रह सकती है। यह अपने आप में ही दर्शाता है कि यह वीडियो एआई द्वारा

बनाया गया है। इस हादसे की ना तो कोई खबर है और ना ही कोई पुलिस रिपोर्ट ऊपर से नंबर भी केरल का लगा है जो अपने आप में इस वीडियो को झूठा साबित करता है। फिलहाल आपको इस वायरल वीडियो के बारे में क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूलें।

You May Have Missed