शिखर धवन जिन्हें क्रिकेट प्रेमी गब्बर के नाम से पुकारते हैं। एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि वह अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी साइंस से दूसरी शादी करने वाले हैं। क्रिकेटर ने Instagram पर अपनी मंगेतर सोफी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जो पढ़कर
उनके चाहने वाले सरप्राइज़ हैं। Instagram पर शेयर की गई फोटो में शिखर धवन ऑफ वाइट कलर की इंडियन आउटफिट में दिख रहे हैं। सोफी ने गोल्डन कलर का सिमरी लहंगा पहना है। कपल एक दूजे में खोया हुआ दिख रहा है। शिखर होने वाले हमसफर का हाथ थामे हुए खुले आसमान के नीचे चलते दिख रहे हैं। कपल के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है जो दिल जीत लेने
वाली है। क्रिकेटर ने अपने प्यार के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा संगीत नाइट ऑलमोस्ट दादा वंश कैप्शन पढ़कर फैंस के बीच खलबली मच गई है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्रिकेटर शादी करने जा रहे हैं। कैप्सन उनकी जिंदगी की नई शुरुआत की गवाही दे रहा है। हालांकि उन्होंने ऑफिशियली शादी पर कुछ नहीं बोला है।