दिव्या अग्रवाल के डायवोर्स रयूमर्स के बाद शेर की उन्होंने रोमेटिक वीडियो अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर

[संगीत] रियलिटी शोज़ की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी दिव्या अग्रवाल इन दिनों खूब लाइमलाइट में है। हाल ही में वह द 50 में नजर आई थी। इस दौरान उनके पति के साथ अलगाव की खबरें भी खूब सुर्खियों में [संगीत] आई। इसी बीच अब उन्होंने अपने Instagram पर पति अपूर्व पंडगावकर के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर कर लोगों की बोलती बंद कर दी है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि उन्होंने अपूर्व से शादी क्यों की थी। जी हां, अब इस वीडियो में क्या कुछ है चलिए आगे बताते हैं। दरअसल साल

2024 में आज के दिन यानी 20 फरवरी को ही दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने पति को एनिवर्सरी पर विश किया है। Instagram पर वीडियो शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा, मैंने तुमसे शादी इसलिए की क्योंकि तुम ही वो इंसान हो जो मुझे पूरी तरह समझते हो। तुमने कभी मुझे बदलने की कोशिश नहीं की। तुम मुझे अंदर तक जानते हो। माय लव। तुम्हें एनिवर्सरी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जिंदगी चाहे कितनी भी पागल या उलझी क्यों ना हो। हम ऐसे ही साथ में और भी कई साल गिनते रहें। वह वही है जिसे कभी इस बात से डर नहीं लगा कि मैं क्या सोच रही हूं या क्या महसूस कर रही हूं क्योंकि वह सब जानता है।

अब इस वीडियो पर ना सिर्फ फैंस बल्कि कई सारे सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। गौहर खान ने लिखा हैप्पी एनिवर्सरी गॉड ब्लेस यू ऑलवेज। वहीं कृष्णा श्रॉफ ने हार्ट इमोजी शेयर किया है। अमित खन्ना फोटोग्राफी ने भी लविंग इमोजी शेयर किया और सारा अरफीन खान ने भी दोनों को हैप्पीएस्ट एनिवर्सरी माय लवलीस लिखकर कांग्रेचुलेशंस कहा है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि द 50 के एक एपिसोड में भव्या सिंह ने दिव्या और उनके पति को लेकर कुछ बातें बताई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों अलग रहते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई चर्चाएं शुरू हो गई। हालांकि दिव्या की टीम ने इन सभी बातों को गलत

बताते हुए कहा कि यह सभी बातें बेबुनियाद और गैर जिम्मेदाराना है। उनकी टीम ने आगे कहा था कि बिना कुछ जाने किसी की पर्सनल लाइफ पर बोलना गलत है। यह गेम शो है जहां दिमाग और स्ट्रेटजी से गेम खेलना होता है। किसी की पर्सनल लाइफ को निशाना नहीं बनाया जा सकता। तो फिलहाल आज के लिए इस वीडियो में इतना ही और भी ऐसी स्टोरीज को देखने के लिए आप जुड़े रहिए हमारे साथ। तब तक के लिए नमस्कार।