Krish Mondal Kishore Mondal ने खरीदी 70 Lakh की Suv Mercedes Benz Gle, Public Reaction…

अरजीत सिंह, विशाल मिश्रा, मोहित चौहान समेत कई ऐसे बॉलीवुड सिंगर्स हैं जिन्होंने अपनी आवाज से पूरी दुनिया को दीवाना कर रखा है। उनकी आवाज को लोग पसंद करते हैं। उनके गाने लोग सुनते हैं। सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा ही बच्चा है जिसने अपनी आवाज का लोगों को मुरीद कर दिया है। वह बच्चा अपनी आवाज से बड़े-बड़े सिंगर्स को टक्कर दे रहा है और कई फेमस सिंगर के गाने गाकर सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल रहता है। हम जिस बच्चे की बात कर रहे हैं उसका नाम है कृष मंडल जो अभी सिर्फ 7 साल का

है। लेकिन इस छोटी सी उम्र में ही उसकी आवाज में एक अलग किस्म का जादू है। कृष के बड़े भाई का नाम किशोर मंडल है। उसकी उम्र भी ज्यादा नहीं है। दोनों भाई साथ में मिलकर सिंगिंग वीडियो बनाते हैं। दोनों की मधुर आवाज और सादगी भरा अंदाज लोगों के दिलों में घर कर गया है। जिसके चलते कई लोग उन वीडियोस को रिशेयर भी कर रहे हैं। Instagram, YouTube और Facebook जैसे प्लेटफार्म पर अपनी सिंगिंग से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले किशोर और कृष मंडल ने हाल ही में एक 70 लाख की लग्जरी एसयूवी Mercedes Benz जीएल खरीदी है। जो कि उनकी मेहनत

और सफलता दोनों को दर्शाती है। आपको बता दें मंडल ब्रदर्स ने कुछ समय पहले सॉन्ग दिल लगाना मनाथा को रिलीज़ किया था। जिसमें दोनों ने एक अधूरे प्यार की कहानी को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पेश किया। किशोर और कृष्ण मंडल के इस गाने में दो टीवी स्टार्स ने अपने डांस और इमोशन सीन से सभी का दिल जीत लिया है। टीवी एक्टर सनम जौहर और आशी सिंह की इस म्यूजिक वीडियो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया। जिसमें वह ब्रेकअप के बाद के साइड इफेक्ट को दिखाते हुए नजर आते हैं। वहीं बात करें किशोर और कृष्ण मंडल की तो यह दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अपनी न्यू कार की फोटो अपने

Instagram पर शेयर की है। वहीं लोग उनकी न्यू कार खरीदने पर बधाइयां भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा वेल डन कीप इट अप। तो वहीं एक यूजर ने लिखा दे डिर्व इट। दे आर सो हार्ड वर्किंग। एक दूसरे यूजर ने लिखा वेल डन। वहीं एक यूजर ने कहा कांग्रेचुलेशन। तो एक ने कहा पावर ऑफ सोशल मीडिया। वेल आपको कृष्ण मंडल की आवाज और उनका गाना कैसा लगता है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। फिलहाल हमारी इस वीडियो में इतना ही। वीडियो को लाइक, शेयर एंड चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।