इमरान हाशमी हैं धुरंधर 2 के बड़े साहब? अक्षय कुमार के नाम पर भी छिड़ी चर्चा | रणवीर सिंह

आदित्यधर की धुरंधर ने कई फैंस थ्योरी को जन्म दे दिया है। उनमें सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि धुरंधर 2 में बड़े साहब कौन है? बताया जा रहा है कि यह किरदार फिल्म का मेन विलेन हो सकता है। मगर इस रोल को कौन करेगा इस पर लोगों में बहस छिड़ी हुई है। पहले अफवाह उड़ी कि अक्षय कुमार इस किरदार में नजर आएंगे। मगर अब एक ऐसा स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिससे सुई जो है वो सीधे इमरान हाशमी की तरफ घूम गई है। बड़े भाई साहब का जिक्र फर्स्ट पार्ट में कई जगहों पर हुआ है। संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के किरदारों ने उसका सबसे ज्यादा जिक्र किया है। हमजाली

मजारी यानी रणवीर सिंह की हिट लिस्ट में भी उसका नाम शामिल है। इससे एक बात तो साफ है कि वो कोई ऐसा शख्स है जिससे मतलब भारत को खतरा है। फिल्म में उसकी झलक एक बार भी दिखाई नहीं दी गई है। ना ही उसका असली नाम बताया गया है। हालांकि इंटरनेट पर लोग यह थ्योरी दे रहे हैं कि यह किरदार दाऊद इब्राहिम या आतंकी मसूद अज़हर से प्रेरित हो सकता है। मसूद अज़हर इसलिए क्योंकि उसका उस कंधारा हाईजैक से

कनेक्शन था जिसे फिल्म की शुरुआत में दिखाया गया था। तो बड़े भाई साहब हैं कौन? यह तो फिल्म रिलीज़ होने के बाद पता चलेगा। मगर वो किरदार कौन निभा रहा है? इसे लेकर फैंस में एक नई चर्चा छिड़ गई है। इंटरनेट पर ले लेटर बॉक्स्ड का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। उसमें धुरंधर 2 की जो बेसिक डिटेल और स्टार कास्ट है उसके बारे में बताया गया है। फिल्म में कुछ नए एक्टर्स को जोड़े जाने का दावा किया जा रहा है। इसमें दो नाम आसानी से नोटिस किए जा सकते हैं। एक तो यामी गौतम धर का है। वहीं दूसरा नाम है इमरान हाशमी का। तो चर्चा ये है कि यामी इस सीक्वल में

कैमियो करने वाली है। मगर ये स्क्रीनशॉट वायरल जो हो रहा है वो हो रहा है इमरान हाशमी की वजह से। लेटर बॉक्स का जो वायरल स्क्रीनशॉट है उसमें एक्टर्स के नाम पर टैप करने पर उनके जो कैरेक्टर का नाम है वो दिख रहा है। वायरल स्क्रीनशॉट में इमरान हाशमी के ऊपर बड़े साहब लिखे होने का दावा किया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि वो फिल्म में दाऊद इब्राहिम का रोल करने वाले हैं। कुछ वैसे ही जैसे उन्होंने वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई में किया था। खैर इस स्क्रीनशॉट के वायरल होते ही हर तरफ हल्ला मच गया है। लोग उसी तरह यूरेका यूरेका चिल्लाने लगे जैसे सदियों पहले ग्रीक विद्वान

आर्कमिटीज चिल्लाए थे। हालांकि कुछ देर बाद लेटर बॉक्स की वेबसाइट से इमरान का नाम हटा लिया गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दावे का दूसरा पक्ष भी है। असल में लेटर बॉक्स जो है वह IMDb की तरह ही फिल्म प्रेमियों का एक पब्लिक प्लेटफार्म है। उस पर लोग मूवीज को रेटिंग देते हैं, रिव्यु करते हैं और मन करे तो अन्य यूज़र्स को फॉलो भी कर लेते हैं। लेटर बॉक्स पर दिख रही फिल्मों और उससे जुड़ी जानकारियों को मेकर्स नहीं बल्कि आम ऑडियंस ही अपडेट करती है। आमतौर पर वो लोग जिन्होंने उस फिल्म की प्रोफाइल बनाई है। यानी धुरंधर 2 की कास्टिंग से जुड़ी जानकारी भी आदित्य धर ने नहीं बल्कि किसी रैंडम यूजर ने ही शेयर की है। ऐसे में इमरान हाशमी के इस मूवी में शामिल होने की बात फिलहाल हवाहवाई नजर आ रही है। तो पॉसिबल है कि फिल्म का ट्रेलर आने के बाद जो इसके बारे में ठोस जानकारी सामने आ ही जाएगी। ट्रेलर और फिर फिल्म अगर ट्रेलर में नहीं तो फिल्म में

अगर सरप्राइज एलिमेंट है तो पता चल ही जाएगा। थोड़ा सा इंतजार करना है कितना 19 मार्च तक का। बाकी इस पर जो भी राय है आपकी कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। शुभांजल ने आपके लिए तमाम जानकारी जुटाई थी। मेरा नाम विकास वर्मा है। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

You May Have Missed