पुनीत सुपरस्टार का आगरा शाह मार्केट में रील बनाने पर पिटते हुए वीडियो वायरल, धारा 144 लागू…

अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आप पुनीत सुपरस्टार को जरूर जानती होंगे। यह वही शख्स है जो बड़ी ऊटपटांग किस्म की वीडियोस बनाता है और उन्हीं के चलते यह लोगों के बीच में काफी ज्यादा पॉपुलर है। अब हाल फिलहाल में पुनीत सुपरस्टार का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां पर बॉडीगार्ड उन्हें खींचते हुए और मारते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन आखिर यह वीडियो कहां का है? पूरा माजरा क्या है? और आखिर पुनीत ने ऐसा क्या कुछ कर दिया जिसके चलते उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया? चलिए आज की इस वीडियो में आपको

बताते हैं। नमस्कार, मैं हूं आप सभी के साथ कृतिका और आप देख रहे हैं मोर स्काई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो पुनीत सुपरस्टार का मार खाते हुए जो वायरल हो रहा है, यह कहीं और का नहीं बल्कि है आगरा का। हाल फिलहाल में कुछ दिनों के लिए आगरा में धारा 144 लागू है। अब यह क्यों है वह भी आपको बता देते हैं। दरअसल प्रशासन ने आने वाले त्योहारों, बोर्ड परीक्षाओं और शहर में कानून व्यवस्था को सेफ रखने के लिए यह कदम उठाया है। ऑफिशियल बयान की मानें तो यह आदेश 1 फरवरी से लागू होकर 31 मार्च तक जारी रहेगा और इसका मेन मोटिव किसी भी जगह पर बिना अनुमति के भीड़ एकत्र ना होना, प्रदर्शन या

जुलूस निकालना रोकना और शांति बनाए रखना है। प्रशासन का मानना है कि ऐसा ना होने पर शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसलिए उन्होंने यह पाबंदी लगाई है और कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसी बीच पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो वायरल हुआ। धारा 144 लागू होने के बावजूद एक रील वीडियो शूट करने वह पहुंचे थे। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की और कथित तौर पर उनके कॉलर को पकड़ कर उन्हें जोरदार तरीके से हटा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग रिएशंस देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए

लिखा पब्लिक स्टंट शुडंट बी डिस्ट्रप्ट पब्लिक सेफ्टी कंटेंट इजेंट बट नॉट एट द कॉस्ट ऑफ ट्रैफिक केस एंड इनकन्वीनियंस टू दी अदर्स। वहीं अंजलि नाम के यूजर ने लिखा ऑल फॉर अ रील। पब्लिक सेफ्टी कम सेकंड इट सीम्स। नेहा यादव का कहना था एक तो यह वीडियो बहुत-बहुत अजीब बनाता है। ऊपर से रूल्स भी तोड़ रहा है। वहीं मोनाली नाम के यूजर ने लिखा है इट जस्ट फॉर कंटेंट इट्स नॉट गुड थिंग टू डू इन पब्लिक एंड सच घटिया थिंग्स। आपको बता दें कि धारा 144 के लागू होने के बाद ऐसे समय में जब भीड़ या शूटिंग जैसी एक्टिविटीज पर पाबंदी होती है। सुरक्षाकर्मियों द्वारा सख्ती दिखाना प्रशासन की दिशा से भी जुड़ा हुआ एक काम माना जाता है। इस

घटना से यह साफ हो जाता है कि प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है और नियमों का पालन करवाने में कोई ढील नहीं रखना चाहती। देखना अब यह होगा कि पुनीत सुपरस्टार का वीडियो वायरल होने के बाद क्या और कोई प्रतिक्रिया आती है या प्रशासन इससे संबंधित कोई बयान जारी करता है। फिलहाल आज के लिए इस वीडियो में इतना ही और भी ऐसी स्टोरीज को देखने के लिए आप जुड़े रहिए हमारे साथ। तब तक के लिए नमस्कार।

You May Have Missed